छत्तीसगढ़:– खरोरा नगर पंचायत के खेल मैदान में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जेएसएफ (JSF) एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘सीएम ट्रॉफी अखिल भारतीय फुटबॉल चैंपियनशिप’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की प्रतिष्ठित फुटबॉल टीमें भाग ले रही हैं। खरोरा के लिए गर्व का क्षण – विधायक अनुज शर्माउद्घाटन अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि खरोरा के लिए यह गर्व की बात है कि…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– दुर्ग जिले के लोहरसी ग्रामसभा ने महिला सुरक्षा, सामाजिक अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता की मजबूत मिसाल है। करीब 2600 की आबादी वाले ग्राम लोहरसी के बीचों-बीच खुले मैदान में हर शाम शराबियों की महफिल सजती थी। देर रात तक चलने वाली गाली-गलौज और विवाद के कारण महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया था, वहीं बच्चे भी घर से बाहर जाने में डरते थे। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम सरपंच की पहल पर ग्रामसभा ने एकजुट होकर सख्त और ऐतिहासिक निर्णय लिए, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं।…
नई दिल्ली:– स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है।वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट के प्रावधान अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई थी। घोषणा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी, खड़गवाँ जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव विकासखंड के ग्राम गोलावंड, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम मुरमा, कोरिया जिले के ग्राम सकरिया, राजपुर विकाखंड के ग्राम सेवारी, विकासखंड दरभा के ग्राम पोड़ागुड़ा तथा ग्राम चिंतापुर, दुलदुला विकासखंड के ग्राम…
नई दिल्ली:– ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 6 से 15 फरवरी तक शिव नवरात्र के रूप में महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा। भगवान महाकाल दूल्हा बनेंगे और नौ दिन नव रूपों में भक्तों का मन मोहेंगे। शिव नवरात्र में अभिषेक पूजन का विशेष अनुक्रम रहेगा, इसके चलते भगवान की आरती व पूजन का समय भी बदलेगा। मंदिर प्रशासन ने महापर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। महाकाल देश का एक मात्र ज्योतिर्लिंग हैं जहां फाल्गुन कृष्ण पंचमी से त्रयोदशी तक शिवनवरात्र मनाई जाती है। वस्तुत: यह शिव पार्वती के विवाह का उत्सव है। मंदिर की पूजन परंपरा में इसे लोकपर्व के…
नई दिल्ली:– कांग्रेस ने पांच चुनावी राज्यों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को असम और पार्टी महासचिव सचिन पायलट को केरल की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। असम के लिए बघेल, शिवकुमार और पार्टी की झारखंड इकाई के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने असम के लिए इन प्रमुख नेताओं को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त करने के…
नई दिल्ली:– भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. मारुति के निर्देशन में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 9 जनवरी, शुक्रवार को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जबकि इसके प्रीमियर शो गुरुवार रात से शुरू होंगे. फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. शानदार प्रमोशनल कंटेंट और प्रभास की पैन-इंडिया फैन फॉलोइंग ने फिल्म को पहले दिन से ही बड़ी ओपनिंग का दावेदार बना दिया है. ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार…
छत्तीसगढ़:– कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विशेष रूप से मनरेगा योजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मनरेगा को लगभग खत्म करने का आरोपसचिन पायलट ने कहा कि भारत सरकार ने मनरेगा योजना को लगभग समाप्त करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 100 दिन का रोजगार मिलता था, लेकिन अब इसे धीरे-धीरे कमजोर कर समाप्त किया जा रहा है। व्यवस्था को किया गया पूरी तरह सेंट्रलाइज्डकांग्रेस नेता ने कहा कि पहले मनरेगा…
छत्तीसगढ़ :– सर्दी का सितम लगातार जारी है, तापमान में गिरावट से लोग हलकान हो रहे हैं, वहीं प्रदेश में ठंड से एक और मौत हो गई है। बीते 28 दिन के भीतर ठंड से जान गवाने वाला यह तीसरा मामला है। कोरबा के सरईसिंगार निवासी हरप्रसाद भैना (55) की मौत हुई है। उनकी लाश कसईपाली के यात्री प्रतीक्षालय में मिली। हरप्रसाद मंगलवार को रलिया गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। रात की ठंड में थकान के कारण वे प्रतीक्षालय में सो गए थे। बुधवार सुबह लोगों ने उनकी लाश देखी। शव…
नई दिल्ली:– आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और उससे जुड़ी समस्याओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई जारी है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया की पीठ ने इस मामले में गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुत्तों के व्यवहार का पूर्वानुमान लगाना असंभव है और यह कहना कठिन है कि वे कब किसी पर हमला कर दें या काट लें।अदालत ने जोर दिया कि आवारा कुत्तों का मुद्दा केवल रेबीज तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इससे पहले, 7 नवंबर को कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश…
छत्तीसगढ़ :– राजनांदगांव जिले के कोर्ट को मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस कोर्ट को तुरंत खाली कराया और बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच के लिए पहुंचा। धमकी के बाद वकील और आम नागरिकों का कोर्ट में प्रवेश रोक दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के चलते कोर्ट परिसर में पुलिस सघन सर्चिंग कर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमकी किसने दी है।