मध्यप्रदेश:– वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही पर्यटकों को एक नया आकर्षण देखने को मिल सकता है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यहां गेंडा विचरण करता नजर आएगा। वन विहार के उप संचालक वीरेंद्र सिंह के अनुसार जू एनिमल एक्सचेंज स्कीम के तहत काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से एक गेंडा भोपाल लाया जाएगा। इसके बदले में वन विहार से चार मगरमच्छ काजीरंगा भेजे जाएंगे। इस प्रस्ताव को जू अथॉरिटी से मंजूरी मिल चुकी है।उन्होंने बताया कि काजीरंगा भेजे जाने वाले मगरमच्छ को मुख्य बाड़े से निकालकर अलग बाड़े में विशेष निगरानी में रखा गया है। जैसे ही…
Author: Tv36 Hindustan
मध्य प्रदेश:- आज सीएम मोहन यादव भोपाल में एनडीडीबी की बैठक लेंगे. वहीं प्रदेश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, कई शहरों में हीट वेव का अलर्ट है मध्यप्रदेश में आज काफी हलचल रहने वाली है. सीएम मोहन यादव आज एनडीडीबी की बैठक लेंगे, जिसमें प्रदेश दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने को लेकर चर्चा होगा. सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है. मोसम विभाग ने 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. आज से भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू हो गया है. अब एक थाने में दो निरीक्षक काम…
मध्यप्रदेश:– राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना चर्चा में है, लेकिन योजना के क्रियान्वयन से पहले ही प्रशासनिक स्तर पर असमंजस की स्थिति बन गई है। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के लिए जहां कुल 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, वहीं प्रदेश की 213 विधानसभा क्षेत्रों से जो प्रस्ताव शासन के पास पहुंचे हैं, उनकी कुल लागत अरबों रुपये तक पहुंच गई है। स्थिति यह है कि कई जिलों ने एक-एक गांव के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव तैयार कर भेज…
नई दिल्ली:– आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उम्मीद थी कि माही मैदान पर नजर आएंगे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में उनका नाम नहीं था। इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। मैच के दौरान चेन्नई के बैटिंग कोच माइकल हसी ने बताया कि धोनी जल्द खेल सकते हैं, लेकिन अभी 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि धोनी नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं और वापसी की तैयारी…
नई दिल्ली:– बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का दौर चरम पर है और साल 2026 दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल कई सुपरहिट फिल्मों की अगली किस्तें बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सबसे पहले चर्चा है ‘कॉकटेल 2’ की, जो 19 जून 2026 को रिलीज होगी। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आएंगे। वहीं 2007 की चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जिसे लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त…
छत्तीसगढ़:- थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित है महिला, बीते नवंबर एम्स में करवाई गई थी कीमोथेरेपी एक साल तक रायपुर में एम्स व मेकाहारा में इलाज के बाद टाटा मेमोरियल मुंबई में भी हुआ है उपचार काटाबहरा (नगवाही) निवासी समलू मरकाम जिनकी पत्नी कपूरा मरकाम थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित है और चलने फिरने में असमर्थ है। उन्हें बाइक में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने मामला संज्ञान में आते ही तत्काल एम्बुलेंस बुलवा कर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपचार के लिए निर्देशित किया।…
नई दिल्ली:– भारत सरकार ने ईरान को लेकर बड़ी एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 अप्रैल 2026 को जारी सूचना में भारतीय नागरिकों को सख्ती से सलाह दी है कि वे फिलहाल ईरान की यात्रा न करें, चाहे हवाई मार्ग से हो या जमीनी रास्ते से। दूतावास ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव के चलते हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध और परिचालन अनिश्चितताएं लगातार बनी हुई हैं, जिससे ईरान आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ रहा है।साथ ही दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे दूतावास के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित…
छत्तीसगढ़:- बेटियों की मुस्कान में ही भविष्य की सबसे उजली तस्वीर बसती है-और इसी मुस्कान को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह पहल केवल एक शासकीय योजना नहीं, बल्कि हर उस माँ-बाप के विश्वास की रक्षा है, जो अपनी बेटी के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित कल का सपना देखते हैं। भारत सरकार के नेतृत्व में चल रहे अभियान से जुड़ते हुए छत्तीसगढ़ अब उन सभी राज्यों के साथ कदम से कदम मिला रहा है, जिन्होंने गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर को जड़ से समाप्त करने का बीड़ा उठाया…
छत्तीसगढ़:- जनगणना 2027 के लिए तैयारियां तेज हो गई है. इस कड़ी में एमसीबी जिले में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई. इस प्रशिक्षण में जनगणना की पूरी प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधियां और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. तकनीक पर आधारित होगी जनगणना 2027प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर मुकेश चौहान ने बताया कि भारत में जनगणना की शुरुआत वर्ष 1872 में हुई थी और तब से हर दस वर्ष में यह नियमित रूप से आयोजित की जाती रही है. उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना होगी,…
नई दिल्ली:–शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद, तरक्की और धन लाभ के संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ लोगों को आज फैसले बहुत सोच-समझकर लेने होंगे। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर आपके करियर, कारोबार, नौकरी, प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देगा। किसी को रुका हुआ पैसा मिल सकता है, किसी को नई जिम्मेदारी मिलेगी, तो कुछ राशियों को तनाव और विवाद से बचने की सलाह है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज किस्मत आपका कितना साथ देगी, कौन सा उपाय दिन को बेहतर बनाएगा और किस क्षेत्र में सफलता मिलेगी, तो पढ़िए…