छत्तीसगढ़:- गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. अप्रैल के महीने में मई-जून सा एहसास लोगों को हुआ है. आने वाले दिनों में भी राहत के बादल नजर नहीं आ रहे हैं. आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में गर्मी और बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. भीषण गर्मी के मौसम में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:- फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आरबीआई और बैंकों के प्रमुखों के साथ एक बैठक की। इसमें AI से होने वाले जोखिमों और उनसे निपटने के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा हुई। एंथ्रोपिक के Mythos मॉडल को लेकर दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बैंकों के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की। यह मीटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े खतरों को लेकर हुई। दरअसल, अमेरिकी कंपनी एंथ्रोपिक के Mythos मॉडल को लेकर दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है…
पश्चिम बंगाल:- विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। इस बार अबतक के इतिहास में सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत दर्ज की गई। अब लोगों के मन में सवाल है कि यह किसकी तरफ जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। 152 सीटों पर लगभग 92.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जो अबतक के इतिहास में सबसे अधिक है। इतने अधिक मतदान होने से राजनीतिक विश्लेषकों और सभी राजनीतिक दलों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर यह भारी मतदान किस ओर संकेत करता है।…
मध्य प्रदेश:- सीएम ने की घोषणा बम्होरी से गढ़पहरा तक 24 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, मकरोनिया चौराहे पर बनेगा फ्लाई ओवर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सागर जिले के नरयावली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने नरयावली में सांदीपनी विद्यालय का लोकार्पण किया साथ ही 63.41 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। सीएम मोहन यादव ने नरयावली में मंच से बम्होरी से गढ़पहरा तक 24 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा भी की जो कि क्षेत्र के लिए एक बड़ी…
मध्यप्रदेश:– वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही पर्यटकों को एक नया आकर्षण देखने को मिल सकता है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यहां गेंडा विचरण करता नजर आएगा। वन विहार के उप संचालक वीरेंद्र सिंह के अनुसार जू एनिमल एक्सचेंज स्कीम के तहत काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से एक गेंडा भोपाल लाया जाएगा। इसके बदले में वन विहार से चार मगरमच्छ काजीरंगा भेजे जाएंगे। इस प्रस्ताव को जू अथॉरिटी से मंजूरी मिल चुकी है।उन्होंने बताया कि काजीरंगा भेजे जाने वाले मगरमच्छ को मुख्य बाड़े से निकालकर अलग बाड़े में विशेष निगरानी में रखा गया है। जैसे ही…
मध्य प्रदेश:- आज सीएम मोहन यादव भोपाल में एनडीडीबी की बैठक लेंगे. वहीं प्रदेश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, कई शहरों में हीट वेव का अलर्ट है मध्यप्रदेश में आज काफी हलचल रहने वाली है. सीएम मोहन यादव आज एनडीडीबी की बैठक लेंगे, जिसमें प्रदेश दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने को लेकर चर्चा होगा. सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है. मोसम विभाग ने 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. आज से भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू हो गया है. अब एक थाने में दो निरीक्षक काम…
मध्यप्रदेश:– राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना चर्चा में है, लेकिन योजना के क्रियान्वयन से पहले ही प्रशासनिक स्तर पर असमंजस की स्थिति बन गई है। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के लिए जहां कुल 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, वहीं प्रदेश की 213 विधानसभा क्षेत्रों से जो प्रस्ताव शासन के पास पहुंचे हैं, उनकी कुल लागत अरबों रुपये तक पहुंच गई है। स्थिति यह है कि कई जिलों ने एक-एक गांव के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव तैयार कर भेज…
नई दिल्ली:– आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उम्मीद थी कि माही मैदान पर नजर आएंगे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में उनका नाम नहीं था। इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। मैच के दौरान चेन्नई के बैटिंग कोच माइकल हसी ने बताया कि धोनी जल्द खेल सकते हैं, लेकिन अभी 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि धोनी नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं और वापसी की तैयारी…
नई दिल्ली:– बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का दौर चरम पर है और साल 2026 दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल कई सुपरहिट फिल्मों की अगली किस्तें बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सबसे पहले चर्चा है ‘कॉकटेल 2’ की, जो 19 जून 2026 को रिलीज होगी। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आएंगे। वहीं 2007 की चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जिसे लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त…
छत्तीसगढ़:- थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित है महिला, बीते नवंबर एम्स में करवाई गई थी कीमोथेरेपी एक साल तक रायपुर में एम्स व मेकाहारा में इलाज के बाद टाटा मेमोरियल मुंबई में भी हुआ है उपचार काटाबहरा (नगवाही) निवासी समलू मरकाम जिनकी पत्नी कपूरा मरकाम थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित है और चलने फिरने में असमर्थ है। उन्हें बाइक में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने मामला संज्ञान में आते ही तत्काल एम्बुलेंस बुलवा कर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपचार के लिए निर्देशित किया।…