Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » AI मॉडल Mythos ने उड़ाई सरकार की नींद; वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने RBI और बैंकों के साथ की मीटिंग…
    राष्ट्रीय

    AI मॉडल Mythos ने उड़ाई सरकार की नींद; वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने RBI और बैंकों के साथ की मीटिंग…

    By Tv36 HindustanApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आरबीआई और बैंकों के प्रमुखों के साथ एक बैठक की। इसमें AI से होने वाले जोखिमों और उनसे निपटने के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा हुई। एंथ्रोपिक के Mythos मॉडल को लेकर दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बैंकों के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की। यह मीटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े खतरों को लेकर हुई। दरअसल, अमेरिकी कंपनी एंथ्रोपिक के Mythos मॉडल को लेकर दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है कि यह बैंकिंग और वित्तीय प्रणालियों की डेटा सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। दावा किया गया है कि इसने कई बड़े ऑपरेटिंग सिस्टमों में सुरक्षा संबंधी कमियां ढूंढ निकाली हैं

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक में AI से होने वाले जोखिमों और उनसे निपटने के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि बैंकों से कहा गया है कि वे अपने सिस्टम, डेटा और ग्राहकों के पैसे को सुरक्षित रखने के लिए पहले से ही पुख्ता कदम उठाएं। इस बैठक में बैंकों के शीर्ष अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए।

    क्यों मचा है हड़कंप?
    वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मंत्रालय और आरबीआई इस बात का अध्ययन कर रहे हैं कि इस सुरक्षा चूक से भारतीय वित्तीय क्षेत्र को किस हद तक जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी ने कहा कि अब तक भारतीय प्रणालियां सुरक्षित हैं और अनावश्यक रूप से चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि आरबीआई अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी जांच कर रहा है कि भारत का वित्तीय क्षेत्र सुरक्षित रहे।

    दुनियाभर में हड़कंप
    एंथ्रोपिक के Mythos मॉडल को लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है
    यह बैंकिंग और वित्तीय प्रणालियों की डेटा सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है
    दावा है कि इसने कई बड़े ऑपरेटिंग सिस्टमों में सेफ्टी में कमियां खोज ली हैं
    Mythos एक पावरफुल AI मॉडल है जो इंसानों से बेहतर काम कर सकता है

    इंसानों से बेहतर काम
    रिपोर्ट्स के अनुसार, एंथ्रोपिक का कहना है कि साइबर सुरक्षा के मामले में एआई मॉडल Mythos इंसानों से भी बेहतर काम कर सकता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम और वेब ब्राउजर में हजारों कमियां (बग्स) ढूंढ सकता है और उनका फायदा उठा सकता है। इसमें 27 साल पुरानी कमियां भी शामिल हैं। Mythos एक पावरफुल AI मॉडल है। डिजिटल सुरक्षा की कमियों को पहचानने की इसकी गजब की काबिलियत और इसके गलत इस्तेमाल की आशंका ने पूरी दुनिया के रेगुलेटर्स की चिंता बढ़ा दी है।

    पहले हैकर्स को किसी सिस्टम में घुसने के लिए बहुत समय लगता था, वहीं अब ऐसे मॉडल से यह कुछ मिनट में हो सकता है। एंथ्रोपिक ने बताया कि Mythos में अनधिकृत पहुंच की कोशिश की गई है। इस मॉडल को आम लोगों के लिए जारी करना बहुत खतरनाक माना जा रहा है। 7 अप्रैल को घोषित किया गया Mythos, एंथ्रोपिक के ‘प्रोजेक्ट ग्लास विंग’ का हिस्सा है। अभी कुछ चुनिंदा संगठनों को ही इस मॉडल के इस्तेमाल की इजाजत दी गई है।

    Post Views: 70

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में इतने % मतदान का संकेत क्या, 2011 में बंपर वोटिंग के बाद हुई थी लेफ्ट की विदाई…
    Next Article छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम; अगले 3 दिन लू का अलर्ट हुआ जारी यहां पर तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ सरकार का यू-टर्न, कर्मचारियों की राजनीतिक सक्रियता पर रोक का आदेश इतने घंटे में वापस, GAD पर उठे गंभीर सवाल…

    April 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम; अगले 3 दिन लू का अलर्ट हुआ जारी यहां पर तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा…

    April 24, 2026

    पश्चिम बंगाल में इतने % मतदान का संकेत क्या, 2011 में बंपर वोटिंग के बाद हुई थी लेफ्ट की विदाई…

    April 24, 2026

    एमपी में बनेगी ये नई फोरलेन सड़क, सीएम मोहन यादव ने की है ये घोषणाएं…

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ सरकार का यू-टर्न, कर्मचारियों की राजनीतिक सक्रियता पर रोक का आदेश इतने घंटे में वापस, GAD पर उठे गंभीर सवाल…
    • छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम; अगले 3 दिन लू का अलर्ट हुआ जारी यहां पर तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा…
    • AI मॉडल Mythos ने उड़ाई सरकार की नींद; वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने RBI और बैंकों के साथ की मीटिंग…
    • पश्चिम बंगाल में इतने % मतदान का संकेत क्या, 2011 में बंपर वोटिंग के बाद हुई थी लेफ्ट की विदाई…
    • एमपी में बनेगी ये नई फोरलेन सड़क, सीएम मोहन यादव ने की है ये घोषणाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?