छत्तीसगढ़ :–:सर्दी ने अपने तेवर और तेज कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। अंबिकापुर रहा प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका:राज्य में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह और रात के समय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।: इन शहरों में दर्ज…
Author: Tv36 Hindustan
साल 2025 अब विदा लेने वाला है और 2026 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। नए साल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई जश्न की तैयारी में है तो कोई अपनों को शुभकामनाएं भेजकर नए साल की शुरुआत को यादगार बनाना चाहता है। माना जाता है कि नए साल की शुरुआत जितनी सकारात्मक होती है, पूरा साल उतना ही बेहतर गुजरता है। नव वर्ष के मौके पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश, कोट्स और बधाई संदेश भेजते हैं। अगर आप भी नए साल 2026 पर अपनों को कुछ खास…
नई दिल्ली:– राज्य सरकार ने विधि विभाग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए पैनल अधिवक्ताओं के मानदेय में वृद्धि कर दी है। वर्ष 2013 से अब तक पैनल वकीलों को प्रतिदिन 1500 रुपये मानदेय दिया जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिए गए इस निर्णय को पैनल अधिवक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। महाधिवक्ता विवेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारीइसी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता विवेक शर्मा को बिलासपुर हाईकोर्ट में राज्य सरकार का शासकीय अधिवक्ता…
नई दिल्ली:– ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को घोषित इस टीम की कमान मिचेल मार्श को सौंपी गई है। चयनकर्ताओं ने टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रखा है। टीम में युवा खिलाड़ियों के तौर पर कूपर कोनोली, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू कुहनेमन और ज़ेवियर बार्टलेट को मौका दिया गया है। वहीं अनुभव के लिहाज से पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस और जोश हेज़लवुड जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार मजबूत संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी…
नई दिल्ली :– सिगरेट और तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वालों के लिए नए साल की शुरुआत महंगी होने जा रही है। वित्त मंत्रालय ने सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। मंत्रालय की ओर से बुधवार, 31 दिसंबर को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह नया नियम 1 फरवरी 2026 से लागू होगा। सरकार ने सिगरेट की लंबाई और प्रकार के आधार पर प्रति 1,000 सिगरेट स्टिक्स पर 2,050 रुपये से लेकर 8,500 रुपये तक अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। यह बढ़ी हुई ड्यूटी मौजूदा 40 प्रतिशत जीएसटी (GST)…
नई दिल्ली:– वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने नववर्ष की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद लेकर की। इंदौर में मैच के दौरान भी टीम के सदस्य उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य बुधवार को उज्जैन पहुंचीं थी। इसके बाद उन्होंने इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर में भगवान शनिदेव के दर्शन किए। खिलाड़ियों में स्मृति मंदाना, अरुंधति रेड्डी, शैफाली वर्मा, स्नेह राणा, प्रियंका पाटिल, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, प्रज्ञा रावत, नैंसी पटेल तथा उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के…
नई दिल्ली:– 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले कई बड़े बदलाव करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे। नया साल सिर्फ तारीख नहीं बदलता, बल्कि आपकी सैलरी, बैंकिंग, टैक्स और सरकारी सुविधाओं से जुड़े नियमों में भी बदलाव लेकर आता है। साल 2026 की शुरुआत आम लोगों के लिए कई अहम फैसलों और नई व्यवस्थाओं के साथ होगी। कहीं सैलरी बढ़ने की उम्मीद है, तो कहीं एक जरूरी दस्तावेज न होने पर परेशानी भी हो सकती है। किसान हों, नौकरीपेशा हों, लोन लेने वाले या डिजिटल यूजर ये बदलाव सभी को सीधे प्रभावित करेंगे। इसलिए जरूरी है…
नई दिल्ली:– साल 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने आम लोगों और कारोबारियों को झटका दिया है। 1 जनवरी 2026 से सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, हालांकि राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) तक सीमित रखी गई है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल विपणन कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 111 रुपये (लगभग 7 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 19…
नई दिल्ली:– साल 2026 भारत के लिए पूरी तरह ‘चुनावी साल’ रहने वाला है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 75 राज्यसभा सीटों और यूपी के पंचायत चुनावों पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जो देश की भावी राजनीतिक दिशा तय करेंगे। साल 2025 के विदा होने के साथ ही देश 2026 के चुनावी मोड में दाखिल हो गया है। इस वर्ष केवल राज्यों की सरकारें ही नहीं चुनी जाएंगी, बल्कि केंद्र की राजनीति का संतुलन भी प्रभावित होगा। अप्रैल से नवंबर 2026 के बीच देश की 75 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें…
नई दिल्ली:– नए साल 2026 की पहली सुबह अपने साथ नई उम्मीदें, नए संकल्प और नई शुरुआत लेकर आई है। साल का पहला दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जाता है, क्योंकि आज ग्रहों की चाल यह तय करती है कि आने वाले दिनों में आपका भाग्य किस दिशा में बढ़ेगा। आज का राशिफल बताएगा कि किस राशि को मिलेगा बड़ा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क और किसके जीवन में आएगी नई खुशियों की दस्तक। नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों—हर पहलू का हाल जानने के लिए पढ़ें 1 जनवरी 2026 का पूरा राशिफल। मेष राशि (Aries)दिन का हाल:…