छत्तीसगढ़:– पीएम सूर्यघर योजना के रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को मिलेगा अधिशेष बिजली का लाभ* प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली की खरीदी दर (बायबैक रेट) तय की है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने इस दर को अपनाने की आधिकारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसे काम करती है नेट मीटरिंग और बायबैक व्यवस्था नए वित्तीय वर्ष में शून्य से शुरू…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– जशपुर जिला अपनी प्राकृतिक संपदा, घने वनों, पहाड़ियों और मनमोहक जलप्रपातों के लिए पूरे प्रदेश में विशेष पहचान रखता है। इन्हीं प्राकृतिक धरोहरों में शामिल है रानीदाह जलप्रपात, जो अपनी अलौकिक सुंदरता, शांत वातावरण और ऐतिहासिक लोककथाओं के कारण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। जशपुर नगर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह पर्यटन स्थल प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफी के शौकीनों और रोमांच पसंद पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। रानीदाह तक पहुँचने का सफर भी अपने आप में यादगार अनुभव है। हरियाली से आच्छादित पहाड़ियों, घने साल के जंगलों और…
छत्तीसगढ़:– प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून से 15 जुलाई तक संचालित विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने अभियान के शुरुआती मात्र 9 दिनों में ही निर्धारित लक्ष्य का 72 प्रतिशत पूरा कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रदेश ने न केवल हितग्राहियों के पंजीयन में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, बल्कि प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में भी सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक उपलब्धि अर्जित की है। यह उपलब्धि महिला एवं बाल विकास…
नई दिल्ली:– वैदिक ज्योतिष के अनुसार सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। किसी को करियर में सफलता मिलेगी तो किसी को आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल। मेष राशि (Aries)सोमवार आपके लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को…
नई दिल्ली:– एक समय था जब भारत में हर साल हजारों बच्चे पोलियो की वजह से हमेशा के लिए दिव्यांग हो जाते थे। गांवों से लेकर महानगरों तक यह बीमारी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा डर बन चुकी थी। लेकिन वर्षों तक चले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, लाखों स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और करोड़ों बच्चों के टीकाकरण के बाद भारत ने इस बीमारी पर ऐतिहासिक जीत हासिल की। 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को आधिकारिक तौर पर पोलियो मुक्त देश घोषित किया। यह भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी…
नई दिल्ली:– मूंग बाजार की सबसे बड़ी चर्चा मध्यप्रदेश में संभावित एमएसपी खरीद को लेकर चल रही है। मध्यप्रदेश देश का सबसे बड़ा ग्रीष्मकालीन मूंग उत्पादक राज्य है और व्यापारिक सूत्रों के अनुसार सरकारी खरीद जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है।हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बाजार में खरीद की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुओं है। सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर मूंग खरीद की सीमा 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने का अनुरोध किया है। वर्तमान खरीद सीमा किसानों के लिए अपर्याप्त मानीव्यापारिक हलकों में चर्चा…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। गरिमामयी समारोह में उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष पर आधारित स्मारिका “आपातकाल के योद्धा” का विमोचन किया तथा आपातकाल पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने पारिवारिक संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में अनेक परिवारों ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े पिताजी स्वर्गीय श्री नरहरि साय 19 महीनों तक जेल में रहे और इन परिवारों की…
मध्यप्रदेश:–आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में कार्यक्रम आयोजित सीएम डॉ. यादव ने पल्स पोलियो अभियान और सुमन पंचायत कार्यक्रम की शुरुआत की प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 वर्ष हमारे लिए वरदान’कहावत है कि हमने भगवान नहीं देखा, लेकिन कष्ट से समय जब हम डॉक्टरों को अपना इलाज करते देखते हैं और ठीक होते हैं तो हमें लगता है कि माता-पिता के बाद यही भगवान हैं, जो हमारे सामने खड़े हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमारे सभी फील्ड के डॉक्टरों का रिकॉर्ड तारीफ के काबिल है। हमने सरकार के गठन के साथ ही स्वास्थ्य को…
कोरबा :–राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिले में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेन्द्र देवांगन एवं पार्षद रूबी सागर सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के शुभारंभ पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान में…
नई दिल्ली:– विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई से शुरु होने वाली है। उड़ीसा में समुद्र तट के किनारे बसा पुरी शहर अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ अपनी प्राचीन कला के लिए भी जाना जाता है। पुरी भगवान जगन्नाथ का निवास स्थान है। भगवान जगन्नाथ को श्री विष्णु का 10वां अवतार कहा जाता है। पुराणों में जगन्नाथ धाम को धरती का बैकुंठ यानि स्वर्ग कहा गया है। यह हिन्दू धर्म के चार पवित्र धामों बद्रीनाथ, द्वारिका, रामेश्वरम के साथ चौथा धाम माना जाता है।कैसी है जगन्नाथ मंदिर की संरचनाश्री जगन्नाथ मंदिर का मुख्य मंदिर वक्र रेखीय आकार…