नई दिल्ली:– बारिश के मौसम में उमस और गर्मी के बीच अकसर कुछ ठंडा पीने की चाहत होती है, लेकिन साथ में हेल्दी ऑप्शन भी चाहिए होता है। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में कुछ अच्छा और कूल-कूल पीना चाहती हैं तो जामुन का इस्तेमाल कर दो टेस्टी और डिलीशियस रेसिपी तैयार कर सकती हैं। जामुन पाचन, ब्लड शुगर कंट्रोल और गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए भी बहुत अच्छा है। जामुन से मजेदार, स्वादिष्ट और गुणों से भरपूर डिशेज तैयार की जा सकती हैं। चाहे आप स्मूदी खाने के मूड में हों या…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़;– समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र) द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पथरिया विकासखंड के ग्राम मचहा में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव के उपायों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी आर्थिक स्थिति एवं सामाजिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। महिलाओं को अपने परिवार और…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राज्यपाल श्री गहलोत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर आत्मीय चर्चा हुई।
महाराष्ट्र:– प्रदेश झकझोर कर रख देने वाले पुणे के भोर (नसरापूर) नाबालिग बच्ची से रेप और मर्डर केस में अदालत ने अपना ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुना दिया है। विशेष पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने साढे तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी भीमराव प्रभाकर कांबले को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस अपराध की क्रूरता और बर्बरता को देखते हुए इसे दुर्लभतम से दुर्लभ (Rarest of Rare) मामलों की श्रेणी में रखा।
छत्तीसगढ़:– अमेरिका के ट्रेजरी विभाग द्वारा सूडान में चल रहे गृहयुद्ध से जुड़े कथित नेटवर्क पर कार्रवाई के तहत छत्तीसगढ़ स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (SBL Energy Limited) पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कंपनी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। कंपनी का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप वास्तविक तथ्यों से मेल नहीं खाते और उसके सभी उत्पाद केवल खनन एवं नागरिक निर्माण गतिविधियों के लिए स्वीकृत हैं। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि वह किसी भी प्रकार के रक्षा या सैन्य उत्पाद का निर्माण नहीं करती है। उसके द्वारा निर्मित औद्योगिक विस्फोटकों का उपयोग केवल खनन,…
मध्यप्रदेश:– 440 मेगावॉट की मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना का होगा पीपीए1553.98 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों एवं विकास कार्यों का होगा* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच में 500 मेगावॉट और शाजापुर में 450 मेगावॉट के सौर पार्क का उद्घाटन करेंगे। परियोजनाओं, 440 मेगावॉट की सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना पॉवर परचेज एग्रीमेंट और 1553.98 करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाइयों और विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला भी उपस्थित रहेंगे। अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय…
मध्य प्रदेश:- करीब 4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रमोशन का रास्ता खुलने की उम्मीद जगी है. हाईकोर्ट में पदोन्नति से जुड़ा मामला लंबित होने के बावजूद राज्य सरकार ने प्रमोशन प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्य सचिव के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है. इसी कड़ी में 29 जून को 20 प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें कैडर से जुड़ी जानकारी और पदोन्नति के मानकों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की जाएगी.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद प्रशासनिक विभागों…
छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ के गरिमामयी सम्मान समारोह में शामिल हुए. इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लाठियां और जेल की यातनाएं सहने वाले जांबाज सेनानियों के संघर्ष पर आधारित एक विशेष स्मारिका ‘आपातकाल के योद्धा’ का विमोचन किया. कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन कठिन दिनों में इन योद्धाओं द्वारा किया गया त्याग और बलिदान आज की नई पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणा है. मुख्यमंत्री विष्णु…
छत्तीसगढ़:- सूरजपुर जिले के केवरा गांव में नियमों का उल्लंघन करते हुए पिछले पांच सालों से एक सरकारी स्कूल के परिसर में ही एक प्राइवेट स्कूल चलाया जा रहा है. प्राइवेट स्कूल के छात्रों को सरकारी मिड-डे मील, किताबें और यूनिफ़ॉर्म जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन आरोप है कि उनसे फीस भी ली जा रही है. सूरजपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो सिस्टम के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करता है. यहां पिछले पांच सालों से केवरा गांव में एक सरकारी स्कूल के प्रागंण में नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए एक प्राइवेट स्कूल बेधड़क…
नई दिल्ली:– जून का महीना खत्म होने को है और उत्तर भारत के तमाम राज्य जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं। लेकिन अब मौसम की बेरुखी खत्म होने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अब पूरी तरह अनुकूल बन गई हैं।मानसून की अभी…