Author: Tv36 Hindustan

भोपाल:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दो दिवसीय भ्रमण पर बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सनसेट पॉइंट का अवलोकन कर ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुकरू रेस्ट हाउस से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जून को प्रातः 6:30 बजे सनराइज एवं बुच प्वाइंट पर मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित…

Read More

नई दिल्ली:– अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के अगले सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सीरीज के कलाकार दुर्गेश कुमार (भूषण उर्फ बनराकस), सुनीता राजवर (क्रांति देवी) और अशोक पाठक (बिनोद) ने ‘पंचायत सीजन 5’ को लेकर कई दिलचस्प संकेत दिए। हालांकि उन्होंने कहानी का खुलासा नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि इस बार दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांच और नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सीरीज में बनराकस का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने कहा कि कहानी के बारे में ज्यादा बताना सही…

Read More

नई दिल्ली:– भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने इतिहास रचते हुए भारत को 34 रन से हरा दिया। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ आयरलैंड की पहली जीत है।183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान…

Read More

नई दिल्ली:– आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और शुभ अवसर लेकर आया है। शनि देव की कृपा से कुछ जातकों को करियर, व्यापार और धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे, जबकि कुछ राशियों को फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का शनिवार का राशिफल।मेष (Aries)आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि व्यापारियों को नए सौदे से लाभ हो सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवीन लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर वर्ष 2025 के आवास मेले में आवास बुक करने वाले हितग्राहियों को लकी ड्रा के माध्यम से कार, स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी सहित विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का नया लोगो तैयार करने वाले श्री अंशुल कश्यप को शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि ढाई लाख रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर…

Read More

नई दिल्ली:– बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, राजपाल यादव, अरशद वारसी समेत करीब 34 कलाकारों की लंबी फौज नजर आती है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि कहानी दिवंगत लेखक नीरज वोरा की है। सवाल यह है कि क्या इतनी बड़ी स्टारकास्ट दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने में सफल होती है या फिर फिल्म भीड़ में कहीं खो जाती है? आइए जानते हैं। कहानी: फ्लॉप फिल्म से…

Read More

मध्यप्रदेश:–भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कांग्रेस और उसकी नीतियों पर जमकर बरसे प्रदेश के मुखिया लोकतंत्र सेनानियों के तीर्थाटन के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जून को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने 96 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी लक्ष्मी नारायण पाटीदार और 95…

Read More

बालकोनगर :–भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग के सहयोग से बालको टाउनशिप स्थित मितान भवन में “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बालको सुरक्षा विभाग के कर्मियों, वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय, माउंट आबू से पधारे बीके कमल भाई, बीके…

Read More

रायपुर:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नवा रायपुर को देश के प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि नवा रायपुर का टेक्सटाइल पार्क प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टेक्सटाइल पार्क में निवेशकों को विश्वस्तरीय अधोसंरचना और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में जशपुर जिले की स्व-सहायता समूहों की महिलाएं नई पहचान बना रही हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत जिले की चयनित महिलाएं इन दिनों रायपुर स्थित आईटीएम विश्वविद्यालय में ड्रोन संचालन एवं रिमोट पायलटिंग का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के साथ उन्हें कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं…

Read More