नई दिल्ली:– वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व दिया जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, काम करने की जगह यानी ऑफिस टेबल का हमारे करियर, तरक्की और मानसिक शांति पर सीधा असर पड़ता है। यदि ऑफिस टेबल पर ऐसी चीजें रखी हों जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं, तो काम में रुकावटें, तनाव और निर्णय लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि ऑफिस की टेबल से कौन सी चीजें नही रखनी चाहिए? कौन सी चीजें ऑफिस टेबल में नहीं रखनी चाहिए?टूटी…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– अक्सर घरों में पूड़ी, पकौड़े, समोसे या दूसरी तली-भुनी चीजें बनाने के बाद बचा हुआ तेल दोबारा इस्तेमाल के लिए रख लिया जाता है। कई लोग इसे फेंकने की बजाय बार-बार गर्म करके खाना बनाने में इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। बार-बार गर्म किया गया या कई दिनों तक रखा हुआ तेल शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि आखिर बचा हुआ तेल कितनी बार और कितने दिनों तक सुरक्षित…
उत्तर प्रदेश :– अयोध्या स्थित राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर एसआईटी की कार्रवाई जारी है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) ने एक प्रेस बयान जारी किया है। ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि श्री राम मंदिर (अयोध्या) के बारे में पिछले कुछ दिनों में सामने आई घटनाओं से हम हैरान, आहत और बेहद दुखी हैं। हम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिले हैं। ट्रस्ट अपनी अगली…
मध्यप्रदेश:–भोपाल के रवींद्र भवन में सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्यप्रदेश समिट का आयोजन सीएम डॉ. मोहन यादव ने 760 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को प्रोत्साहन राशि दी सरकार ने उद्योगों को 1,274 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की, एमओयू भी हुए साइन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 जून को बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि साल 2027 को राज्य सरकार ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाएगी। दूसरी ओर, ‘ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट’ (GIS) भी जनवरी में भोपाल में आयोजित की जाएगी। सीएम डॉ. यादव ने ये घोषणाएं अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-2026 पर भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित ‘सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्यप्रदेश…
नई दिल्ली:– भारतीय महिलाओं में बढ़ता तनाव, एंग्जायटी और थकान स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इन समस्याओं के कई कारण हैं, लेकिन कुछ ऐसी वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित जड़ी-बूटियाँ हैं जो शरीर और मन पर पड़ने वाले इनके बुरे असर को कम करने में मदद कर सकती हैं। ऐसी ही दो असरदार जड़ी-बूटियाँ हैं- अश्वगंधा और शतावरी। ये दोनों ही जड़ी-बूटियां तनाव के स्तर को कम करने और हार्मोन को संतुलित करने में मदद कर सकती हैं। सही मात्रा में अश्वगंधा लेने से तनाव और एंग्जायटी कम हो सकती है। वहीं, ‘फ्रंटियर्स ऑफ़ रिप्रोडक्टिव हेल्थ’…
नई दिल्ली:– लंबे समय से आठवें वेतन आयोग की राह देख रहे केंद्रीय कर्मचारियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, उससे पहले ही उनकी सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आठवां वेतन आयोग के लागू होने से पहले एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे में तर्क दिया जा रहा है कि जुलाई का महीना अब नजदीक आ चुका है और महंगाई हाई लेवल पर बना हुआ है। इसके बीच यही संभावना…
छत्तीसगढ़ :– सरकार ने तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दिया गया है। इससे इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।IIIT-नवा रायपुर में एम.टेक. करने का अवसरफेलोशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर में एम.टेक. (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पाठ्यक्रम में अध्ययन का अवसर मिलेगा। इस…
नई दिल्ली:– बरसात के मौसम में अगर खाने-पीने की चीजों को सोच समझकर नहीं खाया गया तो इंफेक्शन होने का डर रहता है। कई ऐसी सब्जियां हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं लेकिन बरसात के मौसम में डॉक्टर इन सब्जियों से दूरी बनाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इनमें मौजूद छोटे छोटे कीड़े आपको इंफेक्शन दे सकते हैं। जिससे आपको फूड पॉयजनिंग, उल्टी – दस्त सही कई तरह की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी बारिश में हेल्थी रहना चाहते है तो भूलकर भी इन सब्जियों का सेवन न करें और हल्का खाना ही खाए।…
नई दिल्ली:– सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक AI-जनरेटेड वीडियो को लेकर राजधानी रायपुर में विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि फेसबुक पर पोस्ट किए गए इन वीडियो में ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर बताया गया है, साथ ही भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईसा मसीह को अपना पिता बताए जाने जैसी बातें भी कही गई हैं, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामले में हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसी मामले को लेकर राम भक्त…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स रवाना हो रहे हैं। 27 से 29 जून तक चलने वाले इस दौरे में वह सेशेल्स की आजादी की 50वीं वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हालांकि इस यात्रा की सबसे खास चर्चा दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीवित स्थलीय जीव ‘जोनाथन’ से उनकी प्रस्तावित मुलाकात को लेकर हो रही है। जोनाथन एक एल्डाब्रा जायंट कछुआ (Aldabra Giant Tortoise) है, जिसकी अनुमानित उम्र करीब 194 वर्ष बताई जाती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार वह दुनिया का सबसे उम्रदराज़ जीवित स्थलीय जीव…