छत्तीसगढ़ :– आम बजट आज विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट को लेकर प्रदेश के व्यापारी वर्ग में खास उत्साह देखा जा रहा है। व्यापार संगठनों ने इस बार सरकार से नई तकनीक और व्यापारिक सरलीकरण पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए जाने वाले इस बार के बजट में प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर फोकस किया जा सकता है। इसके साथ ही ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई घोषणाएं हो सकती हैं। बजट से पहले क्या बोले सीएम विष्णुदेव साय…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़ :– छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट प्रस्तुत करेंगे। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाकर अपने निवास से प्रस्थान किया। इसे राज्य की संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है। सदन पहुंचने से पहले वित्त मंत्री VIP रोड स्थिति राम मंदिर जाएंगे। इन बिंदुओं पर रह सकता है फोकसइस बार के बजट में प्रशासनिक सुधारों पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने,…
नई दिल्ली:– झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम (23 फरवरी 2026) एक भीषण विमान हादसे में रांची से दिल्ली जा रही Redbird Airways Pvt Ltd की Beechcraft C90 (रजिस्ट्रेशन VT-AJV) एयर एंबुलेंस सिमरिया के बरियातू/कसरिया पंचायत क्षेत्र के घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान शाम 7:11 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ा था और टेकऑफ के करीब 20–23 मिनट बाद कोलकाता एटीसी से संपर्क टूट गया। विमान ने खराब मौसम के कारण डायवर्जन की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन इसके बाद रडार और कम्युनिकेशन से गायब हो गया। चतरा की डिप्टी कमिश्नर कीर्तिश्री ने पुष्टि की कि हादसे में…
नई दिल्ली:– भारत में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जहां दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर जा चुका है, वहीं हिमालयी राज्यों और दक्षिण भारत में बादलों का डेरा है। मौसम विभाग ने 12 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। आलम यह है कि फरवरी खत्म होने से पहले ही लोगों ने स्वेटर पहनना छोड़ दिया है और घरों में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। सोमवार को…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित इजरायल दौरे के दौरान एक अहम रक्षा समझौते पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार भारत को इजरायल की प्रसिद्ध आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तकनीक मिल सकती है। यह डील सिर्फ खरीद तक सीमित न रहकर ‘मेक इन इंडिया’ मॉडल के तहत तकनीक हस्तांतरण और भारत में निर्माण पर आधारित हो सकती है।क्या है आयरन डोम?आयरन डोम दुनिया की सबसे उन्नत शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस प्रणालियों में से एक मानी जाती है। यह कम दूरी की मिसाइलों, रॉकेटों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर देती है।इसकी सफलता दर…
मध्य प्रदेश :– राजधानी भोपाल आज एक बड़े सियासी शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बनी हुई है। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को ‘किसान विरोधी’ बताते हुए कांग्रेस एक विशाल ‘किसान महाचौपाल’ का आयोजन कर रही है। इसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इंडो-यूएस ट्रेड डील: क्यों विरोध कर रही है कांग्रेस?कांग्रेस का आरोप है कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाली प्रस्तावित ट्रेड डील भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है। पार्टी इस महाचौपाल को एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत के तौर पर देख रही है, जिसकी गूँज मध्य प्रदेश…
नई दिल्ली:– फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी/अष्टमी तिथि और मंगलवार 24 फरवरी 2026 का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे वहीं कुछ को पारिवारिक मोर्चे पर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं आपकी राशि के सितारे आज क्या संकेत दे रहे हैं। मेष राशिफल (Aries)मेष राशि के जातक आज अपने पारिवारिक उत्तरदायित्वों को पूरा करने के लिए काफी प्रयत्नशील नजर आएंगे। हालांकि दिन के मध्य में कार्यों में कुछ छोटे-मोटे अवरोध आ सकते हैं, लेकिन धैर्य से काम…
उत्तर प्रदेश :– विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय शेष है, लेकिन लखनऊ के सियासी गलियारों में बिसात बिछनी शुरू हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति का मिजाज बदल दिया है, जिससे अब ‘सत्ता के सेमीफाइनल’ की तैयारी और भी आक्रामक हो गई है।इस बार मुकाबला सिर्फ विकास के दावों पर नहीं, बल्कि जातियों के गणित और नए राजनीतिक कोड्स के बीच है। एक तरफ अखिलेश यादव का आजमाया हुआ PDA फॉर्मूला है तो दूसरी तरफ भाजपा का जवाबी D प्लान। अखिलेश का PDA और 2024 की संजीवनीसमाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव…
नई दिल्ली:– 3 मार्च को होलिका दहन का त्योहार मनाया जाने वाला है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। होलिका दहन लोगों की गहरी आस्था और विश्वास से भी जुड़ा एक पावन पर्व है। यह केवल लकड़ियां और उपले जलाने की परंपरा नहीं, बल्कि नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत का प्रतीक माना जाता है। जब होलिका की अग्नि प्रज्वलित होती है, तो श्रद्धालु मानते हैं कि उनके जीवन के कष्ट, बुरे विचार और नकारात्मक ऊर्जा भी उसी आग में भस्म हो रही हैं। इसलिए कई लोग घर की पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं को…
नई दिल्ली:– आज का दिन, 23 फरवरी, चिकित्सा इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है। 23 फरवरी 1954 को पहली बार बच्चों को पोलियो का टीका लगाया गया था। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के पिट्सबर्ग स्थित आर्सेनल एलीमेंट्री स्कूल में स्कूली बच्चों के एक समूह को डॉ. जोनास साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन का पहला इंजेक्शन दिया गया। यह कदम दुनिया को एक ऐसी बीमारी से बचाने की दिशा में निर्णायक साबित हुआ, जिसे उस समय लगभग लाइलाज और भयावह माना जाता था। पोलियोमाइलाइटिस एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी थी, जो तंत्रिका कोशिकाओं और कभी-कभी केंद्रीय तंत्रिका तंत्र…