बालकोनगर, :–वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। मितान भवन में आयोजित योगाभ्यास सत्र में बालको कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार तथा वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इसके साथ ही कंपनी के सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित वेदांता स्किल स्कूलों एवं नंद घरों में भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। योग दिवस के अवसर पर बालको के तीनों वेदांता स्किल स्कूल केंद्र,…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– फिल्मों से लेकर असल जीवन में हम सबने देखा है कि आमतौर पर दूल्हा सफेद घोड़ी पर सवार होकर पूरे बारात के साथ दुल्हन को लेने जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है, घोड़े पर क्यों नहीं? और वह भी सफेद घोड़ी पर ही क्यों? धार्मिक मान्यताओं में छुपा है अर्थरामायण के अनुसार, भगवान राम ने ‘अश्वमेध-यज्ञ’ के लिए घोड़े का इस्तेमाल किया था। घोड़े को पकड़ने का मतलब था चुनौती स्वीकार करना और अधीनता को नकारना, क्योंकि वह घोड़ा अयोध्या के गौरव और सम्मान का प्रतीक था।घोड़ा इंद्रियों…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद्,भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार, संघर्ष और त्याग भारतीय लोकतंत्र एवं राष्ट्रवादी चिंतन की अमूल्य धरोहर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी…
कोरबा:–कलेक्टर कोरबा ने की सख्त कार्रवाई, जांच पूरी होने तक पोंड़ीउपरोड़ा तहसील कार्यालय रहेगा जिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों में लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय कटघोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 मंजू कृष्णा धिरही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी कटघोरा के समक्ष एक शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें तहसील कार्यालय कटघोरा में नक़ल जारी करने के एवज में…
रायपुर :– राजधानी रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर के पास बने निर्माणाधीन विवादित ढांचे पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। सुबह से शुरू हुए अभियान में जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से निर्माणाधीन भवन को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी, नगर निगम, राजस्व विभाग तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन…
नई दिल्ली:– अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता के बाद ईरान को 60 दिनों के लिए तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात की छूट मिली है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा जारी लाइसेंस के तहत ईरान 21 अगस्त तक कच्चे तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की बिक्री कर सकेगा। इस फैसले से वैश्विक तेल बाजार में सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है, जिसका फायदा भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तेल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो सकती है। 21 अगस्त तक तेल…
नई दिल्ली:– गर्मियों के सीजन में मिलने वाला जामुन खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है। उससे कई ज्यादा फायदा वो सेहत को पहुंचाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई बीमारियों की जोखिम को कम करने में मदद करते है। साथ ही जामुन में कसैले गुण भी होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह आपको अनचाहे पिंपल्स, झुर्रियों, मुंहासों और दाग-धब्बों से बचा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी की त्वचा को सॉफ्ट रखने में मदद करती है। तो चलिए जानते है और भी हैरान करने वाले…
नई दिल्ली:– इमरान हाशमी की फिल्मों और गानों का फैनबेस अलग है इसीलिए उन्होंने अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त अनाउंसमेंट किया है। हालांकि इस बार रोमांस की जगह हॉरर का तड़का लगेगा और फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इमरान ने किया हॉरर-कॉमेडी का ऐलानइमरान हाशमी एक ऐसे जॉनर में वापसी कर रहे हैं जिसके लिए उनके फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने म्यूजिकल हॉरर रूह का अनाउंसमेंट कर दिया है। वे इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं। फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु…
छत्तीसगढ़ :– महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरे मिलने की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक परीक्षण में कुल पांच हीरे मिले हैं, जिसने प्रदेश में हीरा भंडार की संभावनाओं को नई दिशा दे दी है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड की ओर से राज्य शासन को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, चिन्हित क्षेत्र से करीब 200 टन खनिज सामग्री का बल्क सैंपल एकत्र कर उसका वैज्ञानिक परीक्षण और प्रसंस्करण किया गया। इस प्रक्रिया के बाद कुल 1.22 कैरेट वजन के पांच हीरे प्राप्त हुए। इनमें दो जेम क्वालिटी के हीरे हैं, जबकि तीन अन्य…