छत्तीसगढ़ :– दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के करीब 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिले के कुछ हिस्सों में भी जल्द मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में मौसम के बदले रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। मंगलवार शाम राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग द्वारा संचालित ‘माई भारत’ अभियान के तहत आज देशभर में ‘वंदे मातरम’ कैंपों का आयोजन किया जाएगा। तमिलनाडु सरकार का प्रमुख कार्यक्रम आज राज्य विधानसभा सत्र की कार्यवाही है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सत्र सुबह 10 बजे आरंभ होगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आज यमुना बाजार क्षेत्र में इंतजाम हटाने के लिए बुलडोजर अभियान चला सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप की शादी से जुड़ी रस्में आज वाराणसी के एक होटल में संपन्न होंगी।
नई दिल्ली:– लाखों यूजर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आ गई है। जिसमें NEET परीक्षा पेपर लीक विवाद के चलते अस्थायी रूप से बैन किए गए Telegram को एक बार फिर बहाल कर दिया गया है। बता दें कि सरकार द्वारा लगाया गया प्रतिबंध 22 जून की मध्यरात्रि को समाप्त हो गया था, जिसके बाद मंगलवार सुबह से Telegram दोबारा Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध हो गया है। लेकिन कई यूजर्स को ऐप एक्सेस करने में शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। इसके अलावा खासकर Apple यूजर्स के लिए Telegram सुबह 11…
नई दिल्ली;– सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन की अनेक परेशानियां दूर होती हैं। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा और संचार का कारक माना गया है। जिन लोगों को करियर, कारोबार, पढ़ाई या आर्थिक मामलों में लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए बुधवार के कुछ आसान और प्रभावशाली उपाय बेहद लाभकारी माने जाते हैं।बुधवार के अचूक उपायप्रातः स्नान के बाद भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें…
रायपुर :– अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आदिवासी विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह व्यवस्था राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों पर लागू होगी। विभाग ने बताया है कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। शिक्षा सत्र 2026-27…
नई दिल्ली:– वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित माना जाता है। विघ्नहर्ता गणपति की कृपा से इस दिन कई राशियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। बुधवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ संकेत दे रही है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।मेष राशिआज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नौकरी और व्यापार में…
नई दिल्ली:– घर के आसपास या फिर गार्डन में सांप की केंचुली आमतौर पर किसी को भी दिख सकती है. अक्सर लोग इसे देखकर पैनिक हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि अब क्या करना चाहिए. क्या यह घर में किसी बड़े खतरे का इशारा है या फिर एक आम बात है? वाइल्डलाइफ और पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट्स का मानना है कि केंचुली दिखने पर पैनिक होएक्सपर्ट्स का कहना है कि केंचुली मिलने का सीधा मतलब यह है कि वहां हाल ही में कोई सांप मौजूद था. हालांकि, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि सांप ने आपके घर में…
नई दिल्ली:– हर बार बालों को रंगने के लिए पार्लर जाना या केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करना हर किसी को पसंद नहीं होता। कई लोग ऐसे ऑप्शन की तलाश में रहते हैं, जो बालों को खूबसूरत रंग देने के साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रखे। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो यह घरेलू हेयर मास्क आपके काम आ सकता है। सबसे खास बात है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आपकी रसोई में आसानी से मिल जाएंगी।केला, चुकंदर, मेहंदी और चाय-कॉफी का यह मिश्रण बालों को बर्गंडी रंग देने के साथ उन्हें मुलायम और…
मध्यप्रदेश:–राज्य के विकास के लिए 5 हजार 960 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी*मुख्यमंत्री कन्या विवाह और कल्याणी विवाह सहायता योजना की निरंतरता को मंजूरी*शून्य प्रतिशत ब्याज दर को लेकर किसानों के हित में शर्तों की स्वीकृति*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जून को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना और कल्याणी विवाह सहायता योजना को 1 अप्रैल 2026 से 5 वर्षों तक निरंतर संचालन के लिए 1,740 करोड़ 57 लाख रुपयेकी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना प्रदेश में 1 अप्रैल 2006 से प्रभावशील है।…
नई दिल्ली:– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में होने वाले ‘सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2’ में 2026 के लिए 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार पाने वाले 65 लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, टेनिस स्टार विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किया, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म…