छत्तीसगढ़:– विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन स्कूल-कॉलेजों में लगाए गए सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल के लिए लगाए गए इंसीनरेटर मशीनों का मुद्दा सदन में जोर-शोर से उठा। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने मशीनों के संचालन पर सवाल खड़े करते हुए उनकी जांच कराने की मांग की। धरमलाल कौशिक ने कहा कि कई स्कूलों में लगी मशीनें संचालित नहीं हैं और केवल कागजों में ही व्यवस्था दिखाई जा रही है। उन्होंने मंत्री से मशीनों के सत्यापन, उन्हें लगाने वाली एजेंसियों के नाम और स्थापना की तारीखों की जानकारी मांगी। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– बीसलपुर के गांव रिछोला सबल के एक ग्रामीण का माथा उस समय चकरा गया जब वह महीने का राशन लेने डीलर के पास पहुंचा। राशन डीलर ने उसे बताया कि वह और उसके परिवार के चार लोग जिंदा नहीं है, इसलिए उसे राशन नहीं दे सकता। अब ग्रामीण खुद और परिवार के लोगों को जिंदा होने का सबूत देता फिर रहा है। इतना ही नहीं जिंदा ग्रमीण को कागजों में मृत दिखाकर उसका नाम भी राशन कार्ड से काट दिया गया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बुजुर्ग राशन लेने डीलर के पास गया। जिस पर…
नई दिल्ली:– लिवर और किडनी की बीमारियों के साथ-साथ अब हाई कोलेस्ट्रॉल भी तेजी से एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग में यह खतरा लगातार बढ़ रहा है। लंबी वर्किंग शिफ्ट्स, मानसिक तनाव, बाहर का तला-भुना खाना, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधि का अभाव ये सभी कारण मिलकर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को बढ़ा देते हैं, जो आगे चलकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि दिल की सुरक्षा किसी दवा से पहले आपकी थाली से शुरू होती है। अगर रोजाना सही चीजें खाई जाएं…
नई दिल्ली:– रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज़ के महज 10 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और यह साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। दूसरे वीकेंड में ऐतिहासिक कलेक्शनहिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ का दूसरा वीकेंड बेहद शानदार रहा। रविवार को फिल्म ने भारत में करीब 59 करोड़ रुपये नेट की कमाई की। इसके साथ ही दूसरे…
नई दिल्ली:– रेलवे कर्मचारियों और संविदा पर कार्यरत कर्मियों के लिए पहचान प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब सभी रेलकर्मियों को क्यूआर कोड आधारित नया पहचान पत्र जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था देशभर के सभी रेलवे जोनों में लागू की जा रही है। रेलवे बोर्ड का आदेश दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य जोनों को प्राप्त हो चुका है और अमल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड की प्रधान कार्यकारी निदेशक रेणु शर्मा ने सभी जोनल रेलवे को इस नई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के निर्देश…
नई दिल्ली:– केंद्र सरकार ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा की जगह एक नया कानून लाने के लिए सरकार संसद में विधेयक पेश करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस प्रस्तावित बिल की कॉपियां लोकसभा सांसदों के बीच वितरित कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक, नए विधेयक का नाम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025 रखा गया है। इसे संक्षेप में VB-G RAM G कहा जाएगा। सरकार का मकसद इस कानून के जरिए ग्रामीण इलाकों में रोजगार और…
मध्यप्रदेश:– पूर्व सांसद और सुप्रसिद्ध कथावाचक डॉ. रामविलास वेदांती महाराज का आज रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया है। बताया गया है कि उन्हें एक दिन पूर्व ही तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर फैलते ही रीवा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। अस्पताल परिसर में उनके भक्तों का तांता उमड़ पड़ा है। कथा के दौरान बिगड़ी तबीयतमहाराज वेदांती विनोद लाल गांव के पास स्थित भटवा गांव में एक कथा का वाचन कर रहे थे। यह कथा आगामी 17 दिसंबर तक चलनी थी,…
नई दिल्ली:– ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर Apple iPhone 16 Pro Discount से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सेल पीरियड के दौरान Flipkart और Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स दे रही हैं, जिससे ग्राहकों को इसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह ऑफर 21 दिसंबर तक चलेगी। iPhone 16 Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर लागू है जिसकी कीमत 1,09,900 रुपये है। हालांकि कई ऑफर्स का बेनेफिट उठाकर आप इसकी लास्ट कीमत यानी आखिरी कॉस्ट में काफी कमी कर सकते हैं।फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Pro की कीमत में…
छत्तीसगढ़:– शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक बघेल लखेश्वर ने यह मामला उठाते हुए सरकार से पूछा कि अप्रैल 2024 तक प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या कितनी थी और वर्तमान में इसकी स्थिति क्या है। इन्हें रोजगार देने सरकार ने क्या प्रयास किया है। वहीं चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उमेश पटेल ने पूछा कि भाजपा के घोषणा पत्र और बजट में बेरोजगारी भत्ता देने का जिक्र है। वर्तमान में यह योजना चालू है या नहीं?
छत्तीसगढ़:– जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आज बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धान खरीदी में सामने आई अनियमितताओं को लेकर की गई सत्यापन कार्रवाई की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक की। इस बैठक में जिला स्तर के अधिकारी, ब्लॉक स्तर के अधिकारी, तहसीलदार और जनपद पंचायत के सीईओ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सत्यापन में सामने आई प्रत्येक बिंदु की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।…