नई दिल्ली:– भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए खुद को बांग्लादेश में प्रताड़ित हिंदू बताते हुए छह बांग्लादेशी परिवार सामने आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को छह सदस्यीय टीम शहर पहुंची और तथ्यों की छानबीन की। यह मामला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। मंगलवार शाम जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने हेतु छह बांग्लादेशी हिंदू परिवार सामने आए, हालांकि बाद में केवल पांच परिवारों के उपस्थित होने की जानकारी सामने आई। आवेदक अपने साथ कुछ दस्तावेज लेकर पहुंचे थे, लेकिन कागजात…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्ष जशपुर जिले के लिए विकास के स्वर्णिम अध्याय साबित हुए हैं। 13 दिसंबर को उनके कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, और इस अवधि में जशपुर जिले ने वह प्रगति हासिल की है, जिसने न सिर्फ जिले की दिशा बदली, बल्कि विकास की नई परिभाषा भी गढ़ी। राज्य की जनता से किए वायदों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन श्री साय ने दृढ़ इच्छाशक्ति, पारदर्शी प्रशासन और संवेदनशील नेतृत्व के बल पर इन चुनौतियों को विकास के अवसर में बदल दिया। गरीबों को मिली जीवनभर…
छत्तीसगढ़ :– शासन और भारत सरकार की पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन से प्रभावित होकर सुकमा जिले में 10 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 6 महिला सदस्य भी शामिल हैं और इन पर कुल ₹33 लाख का इनाम था। आज मुख्यधारा में लौटे 10 कैडरों में शामिल हैं: PLGA बटालियन-01 के प्लाटून कमांडर, दरबा डिवीजन के 2 एरिया कमेटी सदस्य, PLGA प्लाटून-31 और 26 के PPCM, गोल्लापल्ली LOS के 2 सदस्य 3 पार्टी सदस्य शामिल है। सभी ने मुख्यधारा में जुड़कर शांति और विकास का संकल्प लिया। 01 AK-47, 02 SLR राइफलें, 01 स्टेन गन, 01 .303 राइफल,…
छत्तीसगढ़:– विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य अनुरूप छत्तीसगढ़ में न केवल तेजी से अधोसंरचनाएं विकसित हो रही है, बल्कि सस्टेनबल डेवलपमेंट गोल के लक्ष्य को भी हासिल किया जा रहा है। विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ भारत के विकास इंजन के रूप में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति में डिफेंस, आईटी, एआई, ग्रीन एनर्जी जैसे नए क्षेत्रों को विशेष पैकेज दिया जा रहा है। राज्य में अब तक 7.69 लाख रूपए के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। राज्य में विकास, विश्वास और सुरक्षा का नया वातावरण बना है। राज्य…
नई दिल्ली:– रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त स्टारर एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ को गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) के छह देशों—बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE—में थिएटर रिलीज़ की अनुमति नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन देशों के फिल्म नियामकों ने फिल्म के “पाकिस्तान-विरोधी कथानक” को देखते हुए इसे सिनेमा हॉल में प्रदर्शित करने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को बड़ा झटका लग सकता है।
रायपुर :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IISD) और स्वनिति इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट “मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोधकर्ताओं के साथ राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रसार, ऊर्जा सुरक्षा, और सतत विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा दक्षता संबंधी नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।…
नई दिल्ली:– देश के प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। उन्होंने घोषणा की है कि महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून लागू न होने पर वे 30 जनवरी 2026 से रालेगण सिद्धि में आमरण अनशन शुरू करेंगे।अन्ना ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर साफ कहा— “अगर कानून लागू नहीं हुआ तो मैं प्राण त्यागने को तैयार हूं, लेकिन पीछे नहीं हटूंगा।” क्यों नाराज़ हैं अन्ना?मुख्य कारण है—लोकायुक्त कानून के लागू होने में हो रही लगातार देरी।यह कानून विधानसभा (2022), विधान परिषद (2023) और राज्यपाल (2024) सभी जगह से पास हो चुका है। इसके बावजूद…
नई दिल्ली:– कोडीन आधारित कफ सिरप के अवैध उत्पादन और तस्करी से जुड़े बड़े रैकेट पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया। मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, झारखंड और गुजरात के 25 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर, रांची और अहमदाबाद सहित कई जगहों पर जारी है। मामला PMLA के तहत दर्ज किया गया है। UP पुलिस की FIRs से खुला था रैकेट, सप्लाई बॉर्डर तक पहुंचीयूपी पुलिस द्वारा दर्ज लगभग 30 एफआईआर से इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ था। जांच में सामने…
नई दिल्ली:– भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशन में हाल ही में सामने आए संकट के बीच DGCAने अहम कदम उठाते हुए चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। यह निर्णय एयरलाइन के सेफ्टी और ऑपरेशन नियमों के उल्लंघन की जांच के दौरान लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, DGCA ने यह कार्रवाई IndiGo के कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट ऑपरेशन से संबंधित मामलों की जांच के बाद की है। अधिकारीयों ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य एयरलाइन ऑपरेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी तरह की अनियमितताओं को रोकना है। इंडिगो संकट का मुख्य…
नई दिल्ली:– 2026 ICC Männer T20 World Cup के लिए टिकटों की बिक्री अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है, जिससे क्रिकेट फैन्स में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की टिकटों को पहली बार Phase-I में लाइव कर दिया गया है, और कई लाख क्रिकेट प्रेमी अब स्टेडियम में मैच देखने का मौका पा सकेंगे। विश्व क्रिकेट का यह सबसे बड़ा टी-20 आयोजन भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी और 55 मैच खेले जाएंगे, जो क्रिकेट…