छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के तहत जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुनकुरी में 3.15 एमवीए क्षमता के पुराने पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। साथ ही नगर क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 11 केवी फीडर का निर्माण एवं विद्युत प्रवाह प्रारंभ करने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़ :– बिजली की बढ़ी हुई दरों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर कृषि पंप तक बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।विभिन्न श्रेणियों में बढ़ी दरेंटीएस सिंह देव के अनुसार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की अलग-अलग श्रेणियों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है। इसके अलावा कृषि पंपों की बिजली दरों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई…
मध्यप्रदेश:– इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से अब अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। जिसका संचालन 17 जुलाई से होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह सेवा हफ्ते में 4 दिन उपलब्ध रहेगी। जिसको लेकर एयरलाइन ने बुकिंग और शिड्यूल जारी कर दी है।समय और पैसे दोनों की होगी बचत बता दें कि यह सेवा इंदौर से खाड़ी देशों के लिए बढ़ती यात्रा मांग, व्यापारिक गतिविधियों और प्रवासी भारतीयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से अब यात्रियों को अबू धाबी पहुंचने के…
छत्तीसगढ़:– प्रदेश में कुपोषण की समस्या के समाधान और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’’ के रोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों से वर्षा ऋतु के दौरान बड़े पैमाने पर मुनगा (सहजन) का पौधरोपण कर ‘‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। मंत्री राजवाड़े ने इस संबंध में जारी अपने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 23 जून को आयोजित की गई है। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे। बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव मीडिया को महत्वपूर्ण फैसलों पर लिए गए निर्णयों की जानकारी देंगे।
नई दिल्ली:– युवाओं के लिए इंडियन एयरफोर्स (IAF) में शामिल होने का सुनहरा मौका, भारतीय वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-02/2026) के लिए आवेदन 19 जून 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो वायुसेना में शामिल होना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। यह भर्ती फ्लाइंग और ग्राउंड ब्राचं में कुल 142 पदों पर होगी।शैक्षणिक योग्यता टेक्निकल शाखा में आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री होना अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी। आयु सीमा…
नई दिल्ली:– नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने जून सेशन (UGC NET June 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में भाग ले रहे है। वो यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 22 से 30 जून तक किया गया है।22 से 30 जून तक होगी परीक्षा यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून, 2026 को कंप्यूटर मोड में किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर कुल 100 अंकों…
मध्यप्रदेश:– कई कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू*प्रदेशवासियों में उत्साह और उमंग का संचार करेगा उनका दौरा*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 जून को इंदौर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पावन धरती, मां अहिल्या की नगरी में लोकतंत्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति जी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ राष्ट्रपति जी का स्वागत करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…
नई दिल्ली:– पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाया “370 बिरयानी विवाद” अब केवल एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि महिलाओं की गरिमा, युवाओं की सोच और कॉमेडी की सीमाओं पर राष्ट्रीय बहस का विषय बन चुका है। इस बीच प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कॉमेडी के नाम पर समाज में गलत संदेश फैलाए जा रहे हैं। विवाद की शुरुआत स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक शो से हुई, जहां दर्शक के रूप में मौजूद हिमांशु जांगड़ा ने एक लड़की के साथ डेट का…
नई दिल्ली:– साहस और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर गुरुवार को लोकभवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया और उनके अदम्य साहस तथा राष्ट्रभक्ति को याद किया। राज्यपाल ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन देश के लिए समर्पण, संघर्ष और आत्मबल की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने स्वतंत्रता की रक्षा के लिए जो वीरता दिखाई, वह आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष…