मध्यप्रदेश:–कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और जन-कल्याण से जुड़े प्रस्तावों के लिए कुल 24,200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की पुनरीक्षित लागत और अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 19,472 करोड़ 29 लाख रुपये मंजूर किए गए। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रस्ताव पर 5 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित।
Author: Tv36 Hindustan
मध्यप्रदेश:–नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा 21 जून कोप्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टरों-अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 जून को मंत्रालय में नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। यह परीक्षा 21 जून को होने जा रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जरिये हो रही समीक्षा के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि नीट राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं। बेहतर प्रबंधन एवं कार्य कुशलता से पूरी पारदर्शिता के साथ यह परीक्षा सम्पन्न कराएं। उन्होंने…
नई दिल्ली:– वास्तु में अग्नि का विस्तार से वर्णन किया गया है। अग्नि का हमारे स्वास्थ्य, यश और संपन्नता पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। रसोईघर में अग्नि का संचालन सही से हो, इसके लिए आग्नेय (दक्षिण-पूर्व) कोण की दिशा को शास्त्र सम्मत माना जाता है। यदि किसी कारणवश ऐसा संभव न हो तो रसोईघर को पूर्व में भी बनाया जा सकता है। रसोईघर घर में समृद्धि और बरकत का प्रतीक होता है। इसलिए जरूरी है परिवार में सभी लोग निरोग व स्वस्थ रहें।इन बातों का रखें ख्यालबन सकता है झगड़े का कारणवास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में वॉशबेसिन और…
नई दिल्ली:– नीट-यूजी री-एग्जाम से पहले सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत में टेलीग्राम पर बैन लगा दी है। मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इसकी जानकारी दी गई। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 के सेक्शन 69A के तहत भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाई जा रही है। यह बैन 22 जून 2026 तक लागू रहेगा, जिसमें NEET (UG) 2026 री-एग्जाम और उसके बाद का समय भी शामिल है। हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया है कि…
नई दिल्ली:- जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन पहुंचे। सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 52वें जी7 समिट का औपचारिक उद्घाटन किया था। आगमन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आगमन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे विश्व नेताओं के साथ मुलाकात करने और वैश्विक महत्व के प्रमुख मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने किया स्वागतप्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया से जिनेवा होते हुए एवियन पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, भारत एक अधिक सतत और समृद्ध भविष्य…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार केवल जनसंवाद का मंच नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं को शीघ्रता से पूरा करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सरगुजा प्रवास के दौरान ग्रामीणों की मांगों पर की गई घोषणाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर अमल में लाया गया है। उल्लेखनीय है कि 03 मई 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
नई दिल्ली:– युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR), नागपुर में अप्रेंटिसशिप के 1079 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 18 जून 2026 (रात 11:59 बजे) तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक साइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन करे। भर्ती की प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है।
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज, निर्वाणी अखाड़ा के श्री महंत सुरेंद्र दास जी महाराज, शदाणी दरबार से श्री उदय लाल जी तथा कबीर आश्रम सोनपैरी के श्री देवकर साहब जी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संत-महात्माओं ने छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं नैतिक शिक्षा से जुड़े पारंपरिक श्लोकों और मंत्रों को पुनः शामिल किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
नई दिल्ली:– मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET UG 2026) को लेकर जारी विवाद के बीच सरकार ने 21 जून को होने वाले री-एग्जाम के लिए अभेद्य सुरक्षा चक्र तैयार किया है। इस बार परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने न केवल तकनीक का सहारा लिया है, बल्कि जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा बैठा दिया है। भारत में इस बार प्रश्नपत्रों को सुरक्षित केंद्रों तक पहुँचाने के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) के विमानों की मदद ली जा रही है। सुरक्षा की कमान CISF, CRPF और स्थानीय पुलिस के हाथों में सौंपी गई है, जो टू-लेयर सिक्योरिटी…
मध्यप्रदेश:– राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जल्द ही मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाली है। जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां जहां अलर्ट मोड पर है। तो वही राष्ट्रपति इस बार करीब 4 -5 दिन मध्य प्रदेश में रहेगी और विभिन कार्यकर्मो में शामिल होंगी। आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही दौरे के दौरान चयनित जगहों पर ट्रैफिक और रूट डाइवर्ट रहेंगे।