नई दिल्ली:– युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR), नागपुर में अप्रेंटिसशिप के 1079 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 18 जून 2026 (रात 11:59 बजे) तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक साइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन करे। भर्ती की प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है।
