महाराष्ट्र :– राजनीति के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का आज जन्मदिन हैं। इस खास मौके पर जहां राज्य भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, वहीं मुंबई के माहिम विधानसभा क्षेत्र में मनसे कार्यकर्ताओं ने एक ऐसी अनूठी और राहतकारी पहल की है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आम जनता को महंगाई से थोड़ी राहत देने के लिए मनसे की ओर से पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर की विशेष छूट दी जा रही है। दोपहिया वाहनों के लिए बड़ी राहतबढ़ती कीमतों के बीच, मनसे की यह पहल विशेष रूप से दोपहिया…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता सदस्य श्री अवि मानिकपुरी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अवि मानिकपुरी को अंडर-18 एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक विजय में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।…
नई दिल्ली:– घड़ी से संबंधित ध्यान रखने योग्य बातेंप्लास्टिक या सस्ती चेन वाली घड़ी पहनने की गलतीकहते है पैसा ही पैसे को खींचता है। इसलिए एक अच्छी घड़ी में इन्वेस्ट करें। मेटल की चेन वाली घड़ी पहनना सबसे शुभ होता है। प्लास्टिक या सस्ती चेन वाली घड़ी सकारात्मक ऊर्जा को रोकती है और आर्थिक तंगी बढ़ा सकती है। वास्तु की मानें, तो मेटल की चेन शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और धन संबंधी बाधाएं दूर करती है। घड़ी के डायल का साइजवास्तु शास्त्र के अनुसार हाथ में घड़ी पहनते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि…
नई दिल्ली:– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उड़ीसा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर उड़ीसावासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, कि इस फसल के त्योहार ‘राजा’ के शुभ अवसर पर मैं पूरे देश के लोगों को दिल से बधाई देती हूं।राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा?राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार प्रकृति और समाज के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। मानसून के मौसम का यह मनभावन त्योहार धरती और बादलों के सम्मान में मनाया जाता है। राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार लोगों…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पारंपरिक विष्णु भोग चावल की तारीफ किए जाने के बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। हालत यह है कि अब जिले के बाहर से भी लोग इस विशेष सुगंधित चावल को खरीदने के लिए उत्पादकों तक सीधे पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना जरिया कलेक्टर की मौजूदगी में 7 हजार की सीधी खरीदी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही है मजबूती कृषि…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 16 महीने बाद पहली बार आमने-सामने मुलाकात करने जा रहे हैं। दोनों नेता 17 जून को फ्रांस में आयोजित G-7 समिट के दौरान द्विपक्षीय बैठक करेंगे। फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद यह दोनों नेताओं की पहली प्रत्यक्ष मुलाकात होगी, जिस पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे होने वाली इस बैठक में भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील प्रमुख एजेंडा रहेगी। दोनों देशों के बीच पिछले कई महीनों से…
असम :– जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नियमित उड़ान के दौरान लैंडिंग के समय हुए इस हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 वीर जवान शहीद हो गए, जबकि सह-पायलट घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। इस दुखद घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना में शहीद होने वाले जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। भारतीय वायुसेना ने सभी जवानों को कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाला वीर योद्धा बताया…
मध्यप्रदेश:–पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुए आईजी कॉन्फ्रेंस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस उपलब्धियों के आधार पर गर्व है हमारे पुलिस जवानों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जून को पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अभिवादन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला कर्तव्य है। पीड़ित व्यक्तियों के साथ विनम्र व्यवहार और उनके हितों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई…
छत्तीसगढ़:– सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से शासकीय स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, सरस्वती वंदना, भोजन मंत्र और राज्यगीत सहित कई सांस्कृतिक गतिविधियों को अनिवार्य कर दिया है। यह नई व्यवस्था 16 जून से लागू होगी।स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा 12 जून को जारी आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थियों के बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास के लिए निर्धारित गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। प्रार्थना सभा में होंगे राष्ट्रगान और महापुरुषों की जीवनीजारी निर्देशों के अनुसार, प्रतिदिन सुबह स्कूलों की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति गीत, सरस्वती…
नई दिल्ली:– भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास लिखे जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। हैदराबाद स्थित निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-I’ अब लॉन्च के लिए तैयार है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) में रॉकेट के दूसरे चरण का इंटीग्रेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही भारत के पहले निजी रॉकेट की उड़ान को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। स्काईरूट एयरोस्पेस ने विक्रम-I की नई तस्वीरें भी जारी की हैं, जिसमें रॉकेट लॉन्च की तैयारी के अंतिम चरण में दिखाई दे रहा…