नई दिल्ली:– सनातन धर्म में अधिक मास का विशेष महत्व होता है। यह महीना भगवान विष्णु को भी बेहद प्रिय होता है और इस दौरान किए गए कार्य शुभ फलदायी होते हैं। कहा जाता है कि अधिक मास के दौरान ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इस महीने में अगर आप कोई वास्तु उपाय करती हैं, तो इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काववास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसे मेंअगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– भारत में मॉनसून का आधिकारिक सीजन 1 जून से शुरू हो चुका है लेकिन इसकी सुस्त शुरुआत ने आम लोगों और वैज्ञानिकों को बहुत बड़ी उलझन में डाल दिया है। एक तरफ जहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मॉनसून के तेजी से आगे बढ़ने के दावे कर रहा है वहीं दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिक इस पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। अगर आप भी झुलसती गर्मी के बीच झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं या खेती-किसानी से जुड़े हैं तो यह अहम खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस समय देश में मॉनसून की असल स्थिति काफी चिंताजनक…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक चुने गए प्रधानमंत्री के रूप में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,399 दिनों तक लगातार सेवा देते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं। इसी के साथ एनडीए सरकार के भी 12 साल पूरे हो चुके है। इस अवसर पर पक्ष उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहा है। तो दूसरी तरफ विपक्ष मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी के कामों को बर्बादी करार दे रहा है। इस पर कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में…
छत्तीसगढ़:– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर को भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग का प्रतीक बताया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े रायपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प की निरंतर सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने…
छत्तीसगढ़:– महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने का मजबूत आधार भी बन रही है।
नई दिल्ली:– असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत जिले के नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं अन्य निर्धारित माध्यमों से पात्र श्रमिकों एवं व्यापारियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 10 जून को नगर पालिका परिषद गौरेला में, 11 जून को नगर पालिका परिषद पेंड्रा में और…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 10 जून को लंबे समय तक भारत देश के प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू के 4,399 दिनों के कार्यकाल को तोड़ दिया है। इसी के साथ आज एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने जा रहे है। इस मौके पर दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की है। यह बैठक भारत मंडपम में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, एनडीए…
नई दिल्ली:– सेहत के साथ स्किन की खास देखभाल की जरूरत होती हैं। लेकिन धूल, मिट्टी, पसीना और बढ़ते प्रदूषण की वजह से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इनमें ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स सबसे आम परेशानी हैं। ये छोटे-छोटे दाने अक्सर नाक, ठुड्डी और माथे के आसपास दिखाई देते हैं। इनकी वजह से चेहरा साफ दिखने के बजाय बेजान नजर आने लगता है।कई लोग इन्हें हटाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीके भी त्वचा की सफाई में मदद कर सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका चावल से तैयार किया गया स्क्रब…
पश्चिम बंगाल :– बाद अब भारतीय जनता पार्टी की नजर पंजाब विधानसभा चुनाव पर है। भाजपा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी को शिकस्त देने के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पंजाब जीतने के लिए पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदारी सौंपी है। इन दिनों पंजाब की राजनीति के बदलते समीकरण भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह पंजाब में भाजपा नेताओं की अहम बैठक बुलाने जा रहे हैं। इस बैठक में ड्रग्स विरोधी अभियान को लेकर बातचीत की जा सकती है। पंजाब की राजनीति में…
छत्तीसगढ़:– मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, वहीं पंजाब से बिहार तक द्रोणिका बनने के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। विभाग ने राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, जीपीएम, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।