Author: Tv36 Hindustan

रायपुर:–श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. नीरज पांडे ने एक ऐसी सर्जरी कर दिखायी, जो किसी करिश्मे से कम नहीं। कटर मशीन में काम कर रहे 45 वर्षीय श्रमिक की दाहिनी हाथ की इंडेक्स फिंगर पूरी तरह अलग होकर नीचे गिर गई। खून बह रहा था, दर्द असहनीय था और परिवार को लगा—अब न नौकरी बचेगी, न भविष्य। लेकिन उनकी सूझ-बूझ ने हालात बदल दिए। उन्होंने कटी उंगली को पॉलिथीन में पैक कर बर्फ में सही तरीके से संरक्षित किया और तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे। यहीं से शुरू हुआ उंगली को जीवन देने का असली संघर्ष। डॉ. नीरज…

Read More

छत्तीसगढ़:– पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच महीनों से विवाद जारी है. वहीं पूर्व मंत्री की शिकायत पर जांच कर बिलासपुर कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने राज्य शासन को जांच रिपोर्ट सौंप दी है, मगर राज्य शासन ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है. कोरबा कलेक्टर के खिलाफ जांच पूरी, शासन को सौंपी गई रिपोर्टजानकारी के मुताबिक, इस मामले में कुल 14 बिंदुओं पर कलेक्टर के कार्यों की जांच की गई. यह रिपोर्ट 54 दिनों में तैयार की गई है, जिसे अब बिलासपुर कमिश्नर ने राज्य शासन को सौंप दिया है. बताया जा रहा है…

Read More

नई दिल्ली:– इंडियन किचन में सदियों से गैस चूल्हा खाना पकाने का सबसे भरोसेमंद साधन माना जाता रहा है. दूसरी ओर, माइक्रोवेव और एयर फ्रायर को आज भी ज्यादातर लोग आधुनिक, लेकिन खतरनाक उपकरण समझते हैं. खासकर माइक्रोवेव के बारे में यह गलत धारणा घर-घर में फैली है कि इसमें रेडिएशन होता है और यह कैंसर का कारण बन सकता है. लेकिन, सच इसके बिल्कुल उलट है. यानि जो चीज हम सुरक्षित मानते आए हैं, वह असल में जोखिम भरी हो सकती है और जिससे डरते हैं, वह सुरक्षित निकलती है. खाना पकाने का सही तरीका सिर्फ स्वाद के लिए…

Read More

नई दिल्ली:– हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2026 की मुकद्दस हज यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है। कमेटी ने सभी चयनित हज यात्रियों को स्मार्ट बैंड प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य मुकद्दस सफर के दौरान यात्रियों को रास्ते से भटकने या कहीं खो जाने से बचाना है। यह बैंड हज सुविधा ऐप से जुड़ा रहेगा, जिससे यात्रियों की लोकेशन रीयल टाइम में ट्रैक की जा सकेगी। समस्या की स्थिति में तत्काल एसएमएस अलर्ट भी भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने…

Read More

छत्तीसगढ़:– राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन, वित्त एवं विकास निगम, रायपुर के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने महावीर इंटरकान्टिनेंटल आर्गेनाइजेशन (मीसो) के सहयोग से श्रवण बाधितार्थ दिव्यांगजनों हेतु आयोजित स्वरोजगार मूलक कौशल उन्नयन शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया।श्री कावड़िया ने बताया कि यह शिविर 19 से 23 दिसबंर 2025 तक जैनम मानस भवन रायपुर में आयोजन किया गया है, जिसमें दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Read More

छत्तीसगढ़ :– विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इसी के तहत एक बड़ा फैसला लिया गया है। शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यानी अब सभी संबंधित विभाग सप्ताहांत में भी काम करेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि विधायक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा में हर हाल में तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं। निर्देश में यह भी कहा गया है कि सत्र से जुड़े सभी दस्तावेज,…

Read More

नई दिल्ली:– इंडिगो मुंबई-दिल्ली समेत देश के कई हवाई अड्डों पर आज शुक्रवार को 600 से ज्यादा फ्लाइट रद्द कर दिया है। सैकड़ों यात्री घंटों से टर्मिनल पर फंसे हैं। किसी की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई, तो कोई अपने बच्चे के स्कूल प्रोग्राम से चूक गया। हालात यह हैं कि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद दूसरी एयरलाइंस ने टिकटों के दाम कई गुना बढ़ा दिए हैं। जो टिकट 5-6 हजार में मिल रहा था, वह अब 30-40 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में यात्रियों का दर्द एयरपोर्ट पर साफ झलक रहा है। इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट…

Read More

नई दिल्ली:– रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुँचने पर राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक सम्मान के साथ स्वागत किया गया। उनके आगमन पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की औपचारिकता पूरी की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन का अभिवादन किया और आधिकारिक समारोह में शामिल हुए। औपचारिक स्वागत के बाद पुतिन सीधे राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट पर कुछ देर रुकने के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस रवाना हो गए। इस बैठक को भारत-रूस रणनीतिक संबंधों के…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में 195.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1073 हितग्राहियों को आवास की चाबी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत पाँच हजार किसानों को अधिकार अभिलेख तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और राशि के चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का ध्येय है कि हर घर में पक्का मकान, शौचालय, शुद्ध पेयजल और प्रधानमंत्री सूर्यघर…

Read More

छत्तीसगढ़:– छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल आज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। सरेंडर की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कोर्ट परिसर में भारी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की औपचारिक तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। आपत्तिजनक बयान मामले में अमित बघेल पिछले कई हफ्तों से फरार चल रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई थी सख्तीहाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए तीखी टिप्पणी की थी। अदालत ने कहा था कि उन्हें अपनी भाषा पर…

Read More