कोरबा:–माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण और स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी विद्यालय साडा, जिला कोरबा में विधिक जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव कु. डिम्पल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिकारों को बढ़ावा देना एवं चुनौतियों के प्रति जागरूक करना तथा दिव्यांग बच्चों को शिक्षा रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवागमन और न्याय तक समान अवसर, समान सम्मान, गैर भेद-भाव का पूर्ण कानूनी अधिकार…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– दुनिया तेजी से बदल रही है, और इसी बदलती दुनिया के साथ अब ट्रैफिक सिग्नल लाइटों में भी बड़ा बदलाव दिखने लगा है. इसकी शुरुआत अमेरिका से हो चुकी है. अब तक सड़क पर लाल, पीली और हरी लाइट ही दिखाई देती थीं, लेकिन जल्द ही इन तीनों के साथ एक चौथी लाइट भी जुड़ने वाली है-ब्लू लाइट. यह नया बदलाव खासतौर पर उन ड्राइवरों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है, जो इस तकनीक से अभी परिचित नहीं हैं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा में ट्रैफिक सिग्नलों पर ब्लू बीकन या ब्लू इंडिकेटर लगाए जा…
छत्तीसगढ़ :– ठिठुरन एक बार फिर बढ़ने जा रही है, मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है, फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 30.2°C दुर्ग और सबसे कम 6.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया, वहीं राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने के आसार हैं जहां अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 13°C के करीब रहने का अनुमान है।। सबसे अधिक ठिठुरन निम्न जिलों में महसूस…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देनेे के लगातार प्रयास किए जा रहे है। छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुन्दरता और यहां के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए देश-दुनिया के लोग छत्तीसगढ़ आये, इसे लेकर देश के विभिन्न हिस्सों विशेषकर महानगरों में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही है। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर लाना है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है और…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में 195.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1073 हितग्राहियों को आवास की चाबी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत पाँच हजार किसानों को अधिकार अभिलेख तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और राशि के चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ध्येय है कि हर घर में पक्का मकान, शौचालय, शुद्ध पेयजल…
नई दिल्ली:– देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों बड़े परिचालन संकट से गुजर रही है। इस वजह से गुरुवार को भी यात्रियों की परेशानियां बढ़ गईं। एयरलाइन ने पूरे देश में 550 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। सिर्फ दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद में ही 191 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। इसके कारण हजारों यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा, कई घंटों इंतजार करना पड़ा और उन्हें अपनी उड़ानों को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ते देख और DGCA की सख्ती के बाद इंडिगो ने एक आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी। एयरलाइन…
नई दिल्ली:– केंद्र सरकार ने 6 जून को ‘UMMEED’ पोर्टल लॉन्च किया था, जिसका मकसद देशभर में फैली करीब 8.8 लाख वक्फ संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना था। हालांकि, पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी हो गई है। डेडलाइन से एक दिन पहले भी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में सिर्फ 10 से 35 फीसदी संपत्तियां ही पोर्टल पर दर्ज हो पाई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी राज्यों के मुलाबले पंजाब ने इसमें सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है, जहां 80% संपत्तियों के रिकॉर्ड अपलोड हो चुके हैं। हालांकि, पंजाब में वक्फ संपत्तियों के बजाय…
नई दिल्ली:– आज का दिन ग्रहों की चाल के साथ नए अनुभव, सीख और अवसर लेकर आया है। पढ़ें 12 राशियों का विस्तृत राशिफल — करियर, स्वास्थ्य, परिवार, प्रेम जीवन, उपाय और भाग्य प्रतिशत के साथ। मेष (Aries)आज का दिन: ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में नए मौके मिल सकते हैं।करियर: किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा, बॉस प्रभावित होंगे।स्वास्थ्य: पेट व गैस संबंधी समस्या हो सकती है। हल्का भोजन लें।परिवार: घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।प्रेम/रिलेशनशिप: पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते मधुर होंगे।उपाय: लाल चंदन का तिलक करें।भाग्य: 87% वृषभ (Taurus) आज का दिन: वित्तीय मामलों…
छत्तीसगढ़:– अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. दिवाकर नाथ वाजपेयी उपस्थित रहे। समारोह में 64 शोद्यार्थियों को शोध उपाधि, 92 गोल्ड मेडल एवं 36950 स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि दी गई। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्नातक छात्रों…
नई दिल्ली:– धमतरी जिले के कुरुद के सुप्रसिद्ध चित्रकार बसंत साहू को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर देश के सर्वोच्च दिव्यांगजन सम्मान से नवाज़ा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2025 की ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन कलाकार’ श्रेणी में सम्मानित किया। 95% दिव्यांग होने के बावजूद कला से बनाया विशेष मुकाम52 वर्षीय बसंत साहू 95% दिव्यांगता के साथ जीवन गुज़ार रहे हैं, लेकिन व्हीलचेयर पर बैठकर बनाई गई उनकी उत्कृष्ट पेंटिंग्स उन्हें कला जगत में एक पहचान दिलाती हैं। पिछले तीन दशकों से वे लगातार कला साधना में जुटे हैं। एक–एक पेंटिंग को पूरा करने में चार…