नई दिल्ली:– नागपुर एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से बुधवार को पूरे देश में एयरलाइन सर्विस पर असर पड़ा। इसके तहत यहां नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 7 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं, साथ ही 4 फ्लाइट्स यहां देरी से पहुंचीं। मिली जानकारी के अनुसार इस गड़बड़ी से यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। इंडिगो के काउंटर के सामने व एयरपोर्ट पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। 1 से डेढ़ घंटे का सफर कई घंटों में तब्दील हो गया। कुछ दिनों से ज्यादा ही बढ़ गई लेटलतीफीपिछले कुछ दिनों से इंडिगो और दूसरी एयरलाइंस…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने के संकेत मिल रहे हैं। खबर है कि बुधवार को कई उच्च स्तरीय बैठकें हुईं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे। अटकलें यह भी हैं कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी निर्णय ले लिया है और अब सिर्फ घोषणा शेष है। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक रूप से अभी तक कुछ नहीं कहा है। अब माना जा रहा है कि भाजपा 15 दिसंबर से पहले नया अध्यक्ष चुन सकती है। 15 दिसंबर से पहले क्योंमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक…
नई दिल्ली:– आज का दिन आपके जीवन में क्या सौगात लाया है? किसे मिलेगा भाग्य का मजबूत साथ और किसे रखनी होगी थोड़ी सावधानी? करियर, सेहत, परिवार और प्रेम—सबका खुला विश्लेषण सिर्फ यहां। अपनी राशि जानें और तय करें आज का सफल कदम।मेष (Aries)दिन का हाल: आज ऊर्जा से भरे रहेंगे, नए काम शुरू करने का मन बनेगा। करियर: ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस होगी। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य: पेट संबंधित समस्या से बचने हल्का भोजन करें। परिवार: घर में मेहमान आने की संभावना, माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम: पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास…
नई दिल्ली:– AI आधारित एक वीडियो ने देश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। वायरल हुए इस फर्जी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रेड कारपेट वाले किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में चाय बेचते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने इसे एक्स पर साझा करते हुए तंज कसा— “अब ये किसने किया?” वीडियो के सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और इसे प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान बताया। वीडियो में क्या दिखता है?क्लिप में पीएम मोदी हल्के नीले कोट और काले पैंट पहने हुए दिखाई देते हैं। उनके हाथ में…
मध्य प्रदेश :– आंगनबाड़ी नौकरी का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में 9,948 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर तत्काल भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया, जहां सीएम ने स्पष्ट कहा कि बच्चों के पोषण और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुपोषण खत्म करने के लिए 3 साल की फुल-प्रूफ योजना मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिया कि राज्य में कुपोषण…
छत्तीसगढ़ :– बीजापुर जिले में नक्सल-विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को मार गिराया, जबकि इलाके में सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन अब भी जारी है। इस कठिन अभियान में DRG बीजापुर के तीन वीर जवान— प्रधान आरक्षक मोनू वडड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और आरक्षक रमेश सोड़ी ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। राज्य में शोक की लहर है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भावपूर्ण ट्वीट कर इन जवानों को श्रद्धांजलि दी। CM साय ने व्यक्त की संवेदना— “जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा”सीएम ने…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किस्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएँ परिवार, समाज और राज्य की उन्नति की आधारशिला हैं, और उनका सशक्त होना एक सशक्त प्रदेश की अनिवार्य शर्त है। मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली:– खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है. इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट खजूर को डेली डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं. इसे लेकर वुमन हेल्थ स्पेशलिस्ट और सर्टिफाइड मेनोपॉज कोच निधि कक्कड़ ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने रोज 2 खजूर खाने के फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में, साथ ही जानेंगे खजूर खाने का सबसे…
नई दिल्ली:– सांसद बाल्या मामा सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि EPS फंड एक्चुरियल तनाव में है. उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2019 तक फंड के वैल्यूवेशन के अनुसार इसमें एक्चुरियल घाटा है. उन्होंने संकेत दिया कि यह घाटा इस समय पेंशन लाभ बढ़ाने की सरकार की क्षमता को सीमित करता है. EPS-95 की संरचाना के बारे में बताते हुए मंत्री ने इसे तय कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट सामाजिक सुरक्षा योजना बताया. उन्होंने कहा कि पेंशन फंड दो हिस्सों से बना है, पहला- नियोक्ता का कंट्रीब्यूशन सैलरी का 8.33 फीसदी और केंद्र सरकार का कंट्रीब्यूशन सैलरी…
छत्तीसगढ़ :– बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों 5 नक्सलियों के मार गिराया है। वहीं 1 जवान के शहीद होने की खबर है। दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके में हो रही है। हालांकि अभी मुठभेड़ आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।बस्तर रेंज के अंतर्गत माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में, जिला बीजापुर में भी सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर सघन कार्रवाई की जा रही…