Author: Tv36 Hindustan

नई दिल्ली:– धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास को सांसारिक और मांगलिक कार्यों की तुलना में आध्यात्मिक साधना के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है। यही कारण है कि इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्कार या नए व्यापार की शुरुआत जैसे शुभ कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है। हालांकि अधक मास अशुभ काल की श्रेणी में नहीं आता है, बल्कि इसे आत्मिक उन्नति और पुण्य अर्जित करने के विशेष अवसर के रूप में देखा जाता है। श्री हरि विष्णु को अधिक मास का स्वामी कहा जाता है, इसलिए इस दौरान उनकी उपासना की जाती है।…

Read More

नई दिल्ली:– मांशपेशियों में दर्द, खींचाव और किसी भी तरह की तकलीफ होने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लिए एक्सरसाइज, योग और अन्य फिजिकल एक्टिविटी करके अपने मसल्स को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है। खासकर 40 की उम्र के बाद। डेडलिफ्ट, जिम में होने वाला एक ऐसा वर्कआउट है, जो आपके कंधे, पीठ, पैर और हाथों के मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करती है, लेकिन इस प्रकार के वर्कआउट को ट्रेनर या कोच की निगरानी में ही करनी चाहिए।तीन प्रकार के डेडलिफ्ट से मिल सकता है पूरा लाभसूमो डेडलिफ्टयह डेडलिफ्ट आपकी…

Read More

नागपुर की हर गली और चौराहे की शान है यहाँ का तर्री पोहा, जो इस शहर की असली पहचान और गौरव भी है। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति इस अनोखे स्वाद का दीवाना हो जाता है, क्योंकि चने की प्रोटीन युक्त तर्री और पोहे का यह संगम नागपुर की धड़कन है। अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस के अवसर पर नागपुर ने पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है। मशहूर शेफ विष्णु मनोहर ने मध्य भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजन, तर्री पोहा, को एक विशाल स्तर पर तैयार कर इतिहास रच दिया है। रात के अंधेरे में शुरू हुआ स्वाद…

Read More

नई दिल्ली:– मेजबान भारत ने रायपुर के ईकेए एरीना में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारत ने अब तक कुल 22 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक और 5 रजत जीतकर पदक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। भारतीय खिलाड़ियों ने लगभग सभी आयु वर्गों और स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए योगासन को एक वैश्विक खेल के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत संदेश दिया है। रितु मंडल ने रचा इतिहास, दो स्वर्ण जीतकर बनीं स्टारप्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी रितु मंडल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए, और इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित जिलों के कलेक्टरों की होगी। कृषि विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करें। विशेष रूप से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग और लाभों की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि…

Read More

नई दिल्ली:– नहाना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे सामान्य हिस्सा माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नहाने की सही शुरुआत कैसे होनी चाहिए? सबसे पहले पानी सिर पर डालना चाहिए या पैरों पर? क्या अचानक ठंडा पानी डालने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है? ये सवाल तब चर्चा में आ गए जब 9 साल की बच्ची लावण्या ने अपनी मां से नहाने के दौरान ऐसा ही सवाल पूछ लिया। बच्ची की जिज्ञासा इतनी गहरी थी कि मां को इसका जवाब ढूंढने के लिए इंटरनेट, रिसर्च स्टडी और एक्सपर्ट्स की राय तक…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रदेश के किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस व्यवस्था की पूरी जवाबदेही संबंधित कलेक्टरों की होगी। गरियाबंद जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के फायदे बताने के निर्देश दिए। करीब साढ़े तीन घंटे चली इस मैराथन बैठक में रायपुर, गरियाबंद,…

Read More

छत्तीसगढ़:– भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 5 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। प्रदेश में लोकल सिस्टम सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि आने वाले दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा…

Read More

छत्तीसगढ़ :– रायपुर, धमतरी, बस्तर और नारायणपुर में आज से लेकर आने वाले दिनों तक बड़े राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक कार्यक्रमों की हलचल तेज है। मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसदों के दौरे, कैबिनेट बैठक, बस सेवा शुरूआत और आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री का धमतरी और रायपुर दौरामुख्यमंत्री आज दोपहर 12:20 बजे रायपुर से Dhamtari के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1:30 बजे चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय महाअधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे वापस रायपुर लौटेंगे और शाम 4 बजे राष्ट्रीय मछुआरा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। मंत्री टंक…

Read More

नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह आत्मविश्वास, मान-सम्मान, ऊर्जा, पद और सफलता का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो व्यक्ति को करियर, स्वास्थ्य और समाज में सम्मान से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रविवार को श्रद्धा और नियम के साथ किए गए कुछ विशेष उपाय बेहद लाभकारी माने जाते हैं। मान्यता है कि इन उपायों से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। रविवार के अचूक उपायरविवार…

Read More