छत्तीसगढ़:– संगठित, शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति होता है। समाज जितना सशक्त होगा, राष्ट्र उतना ही प्रगतिशील, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित चन्द्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के 55वें केंद्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस गौरवशाली समाज के केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज समृद्ध परंपराओं, सामाजिक चेतना, संगठन क्षमता और उत्कृष्ट मूल्यों का वाहक है। यह…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– क्रिकेट के लिए यह ऐतिहासिक पल है। बिलासपुर के होनहार युवा ओपनर बल्लेबाज आयुष पांडे को भारतीय ‘A’ टीम में चुना गया है। वे श्रीलंका दौरे के लिए भारत ‘A’ की टीम का हिस्सा बनेंगे, जहां 25 जून से श्रीलंका ‘A’ के खिलाफ चार दिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह छत्तीसगढ़ के किसी खिलाड़ी के लिए इंडिया ‘A’ टीम में पहला चयन माना जा रहा है।आयुष पांडे कौन हैं? घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शनआयुष ने हाल के रणजी ट्रॉफी सीजन में छत्तीसगढ़ के लिए कमाल किया: छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) और डायरेक्टर विजय शाह ने इस उपलब्धि पर…
नई दिल्ली:–अगर आप सड़क किनारे ठेले या दुकानों पर अखबार में लिपटा वड़ा-पाव, समोसा, चाट या अन्य गर्म खाद्य पदार्थ खाते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाने-पीने की चीजों को अखबार में परोसने, लपेटने और पैक करने पर सख्त रोक लगा दी है। फूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड्स (पैकेजिंग) रेगुलेशन 2018 के तहत यह पहले से ही अवैध था, लेकिन अब नियमों को लेकर देशभर में सख्ती शुरू कर दी गई है। हाल ही में मुंबई के एक प्रसिद्ध वड़ा-पाव विक्रेता पर कार्रवाई के बाद FSSAI ने सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स, रेस्तरां,…
नई दिल्ली:– वाराणसी नगर निगम ने सावन माह के शुरू होने से पहले एक बड़ा फैसला किया है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने मांस और मछली की सभी दुकानों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने का बड़ा कदम उठाया है। इसकी जानकारी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने रविवार को दी। निगम के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान मांस और मछली की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव…
नई दिल्ली:– महिलाओं के शरीर में होने वाले सभी बदलाव हार्मोन से जुड़े होते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि पीरियड्स का कभी-कभी कुछ दिनों के लिए लेट होना सामान्य बात है। इसके पीछे तनाव, पूरी नींद न लेना, हार्मोनल बदलाव, वेटलॉस-वेटगेन, ज्यादा एक्सरसाइज या लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में बिना वजह चिंता करने की बजाय शरीर को थोड़ा समय देते हुए हेल्दी आदतों को अपनाना चाहिए। अगर आपके पीरियड्स भी फिर से लेट हो गए हैं? आज हम आपको आपके किचन में मौजूद जड़ी-बूटियों और मसाले से तैयार एक ऐसे काढ़े के बारे में बता…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिवादन किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय और साध्वी निरंजन ज्योति के बीच पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय, शैक्षणिक उन्नयन तथा सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास एवं कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का…
नई दिल्ली:– धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास को सांसारिक और मांगलिक कार्यों की तुलना में आध्यात्मिक साधना के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है। यही कारण है कि इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्कार या नए व्यापार की शुरुआत जैसे शुभ कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है। हालांकि अधक मास अशुभ काल की श्रेणी में नहीं आता है, बल्कि इसे आत्मिक उन्नति और पुण्य अर्जित करने के विशेष अवसर के रूप में देखा जाता है। श्री हरि विष्णु को अधिक मास का स्वामी कहा जाता है, इसलिए इस दौरान उनकी उपासना की जाती है।…
नई दिल्ली:– मांशपेशियों में दर्द, खींचाव और किसी भी तरह की तकलीफ होने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लिए एक्सरसाइज, योग और अन्य फिजिकल एक्टिविटी करके अपने मसल्स को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है। खासकर 40 की उम्र के बाद। डेडलिफ्ट, जिम में होने वाला एक ऐसा वर्कआउट है, जो आपके कंधे, पीठ, पैर और हाथों के मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करती है, लेकिन इस प्रकार के वर्कआउट को ट्रेनर या कोच की निगरानी में ही करनी चाहिए।तीन प्रकार के डेडलिफ्ट से मिल सकता है पूरा लाभसूमो डेडलिफ्टयह डेडलिफ्ट आपकी…
नागपुर की हर गली और चौराहे की शान है यहाँ का तर्री पोहा, जो इस शहर की असली पहचान और गौरव भी है। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति इस अनोखे स्वाद का दीवाना हो जाता है, क्योंकि चने की प्रोटीन युक्त तर्री और पोहे का यह संगम नागपुर की धड़कन है। अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस के अवसर पर नागपुर ने पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है। मशहूर शेफ विष्णु मनोहर ने मध्य भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजन, तर्री पोहा, को एक विशाल स्तर पर तैयार कर इतिहास रच दिया है। रात के अंधेरे में शुरू हुआ स्वाद…
नई दिल्ली:– मेजबान भारत ने रायपुर के ईकेए एरीना में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारत ने अब तक कुल 22 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक और 5 रजत जीतकर पदक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। भारतीय खिलाड़ियों ने लगभग सभी आयु वर्गों और स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए योगासन को एक वैश्विक खेल के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत संदेश दिया है। रितु मंडल ने रचा इतिहास, दो स्वर्ण जीतकर बनीं स्टारप्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी रितु मंडल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन…