रायपुर:–जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणीप्रदेश की जल परियोजनाओं के जीवंत मॉडल आकर्षण का केन्द्र छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत नवा रायपुर में लगाई गई जल संसाधन विभाग की प्रदर्शनी में राज्य में सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि को दर्शाया गया है। राज्य में सिंचाई क्षमता 13.28 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 21.76 लाख हेक्टेयर हो गई है। इस अवधि में सिंचाई क्षमता में 8.48 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग की प्रदर्शनी में सिंचाई क्षमता में वृद्धि को आकर्षक मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसको देखने के लिए युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों की…
Author: Tv36 Hindustan
रायपुर :– नवा रायपुर में चल रहे पांच दिवसीय राज्योत्सव में इस बार परंपरा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से आए नाबार्ड सहायतित स्व-सहायता समूहों ने अपने-अपने क्षेत्र की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और नवाचार को मंच पर प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। राजनांदगांव जिले के जय सेवा हस्तशिल्प आर्ट गायत्री स्व-सहायता समूह ने राज्योत्सव में अपनी कलात्मकता और उद्यमशीलता की झलक प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समूह की महिलाएँ मिट्टी और बांस कला से लेकर वस्त्र कला तक में अपनी पहचान बना रही हैं। समूह द्वारा निर्मित…
रायपुर 02 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीताफल से पल्प और आइसक्रीम तैयार करने का प्रशिक्षण और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के डीन डॉ. नारायण साहू ने बताया कि सीताफल के पल्प से आईसक्रीम निर्माण के जरिए अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया सीताफल के पल्प से आईसक्रीम निर्माण का प्रोजेक्ट एक ‘मॉडल प्रोजेक्ट’ बन गया है, जो आत्मनिर्भर भारत…
छत्तीसगढ़ :– राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना को विलुप्ति के खतरे से बचाने के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ने बड़ा कदम उठाया है। अब इस पक्षी की वंशवृद्धि और संरक्षण के लिए उसे जीपीएस टैग लगाकर ट्रैक किया जाएगा। इसी तरह, हाल ही में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दो गिद्धों को भी जीपीएस से लैस कर छोड़ा गया था। अब उसी मॉडल पर पहाड़ी मैना की निगरानी और व्यवहार अध्ययन की तैयारी की जा रही है। मैना की गतिविधियों पर रहेगी टीम की नज़रपहाड़ी मैना के टैगिंग के बाद उसकी हर गतिविधि को जीपीएस सिस्टम से ट्रैक किया जाएगा। एक…
कोरबा:–उप शीर्षक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़ सरल भाषा में समझाएं जा रहे अधिकार और विधिक सहायता के उपाय। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा स्थापित विधिक जागरूकता इंस्टॉल नागरिकों की आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ” कानून अब जनता के बीच– राज्योत्सव में सजी विधिक जागरूकता की पाठशाला”प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संतोष शर्मा सचिव कुमारी डिंपल के मार्गदर्शन में पैरलीगल वॉलिंटियर्स रमाकांत दुबे, गोपाल चंद्रा, सतीश यादव, द्वारा लोगों को कानून की जानकारी सरल और जनसुलभ भाषा में दी जा…
छत्तीसगढ़:· भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।देशभर में जश्न का माहौल है — हर गली, हर चौक, हर घर में “भारत माता की जय” और “टीम इंडिया जिंदाबाद” के नारे गूंज रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय बेटियों की इस अद्भुत सफलता की गूंज छाई हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाईछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़:– राज्य निर्माण के रजत जयंती के अवसर पर राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत 79 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में 25 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक की राशि अंतरित करेगी। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह द्वारा डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी। श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 16 योजनाओं के अंतर्गत 79 हजार 175 हितग्राहियों को 25 करोड़ 61 लाख 4 हजार…
नई दिल्ली:– आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग देर रात तक जागकर काम करते हैं. ऐसे में फिर वे डिनर भी लेट ही करते हैं. अधिरतर लोग रात को 9 बजे या उसके बाद ही खाना खा पाते हैं. ऑफिस से देर से लौटना, ट्रैफिक या मोबाइल पर व्यस्त रहना ये सब कारण हमारी खाने की टाइमिंग को बिगाड़ देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर से डिनर करने की यह आदत धीरे-धीरे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं रोज 9 बजे के बाद डिनर करने से आपकी बॉडी पर…
छत्तीसगढ़:– चक्रवात मोंथा के असर के खत्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। कुछेक जगहों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शुष्क और ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ेगा। इससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि समुद्र से आने वाली नम हवा का असर अब खत्म हो रहा है, जबकि उत्तर-पूर्व से शुष्क हवा आने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश…
छत्तीसगढ़ :· राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह रजत जयंती वर्ष बीते हुए सफर को याद करने और भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2000 में जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था, तब यह उम्मीदों और चुनौतियों से भरा राज्य था। पिछले पच्चीस वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य,…