Author: Tv36 Hindustan

नई दिल्ली:– आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आया है। कुछ लोगों को नौकरी और व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार हनुमान जी की कृपा से कई रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल। मेष राशिआज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।स्वास्थ्य: सिरदर्द और…

Read More

मध्यप्रदेश:–नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम- 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिए नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किश्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान का आधार बन चुकी है।…

Read More

छत्तीसगढ़ :–भीषण गर्मी और गिरते जल स्तर के बीच जल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत निमोही के नागरिकों के लिए वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित थर्मल पावर प्लांट द्वारा वाटर टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी पिछले तीन वर्षों से ग्राम पंचायत निमोही में मार्च से जून तक टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इस वर्ष लगभग 120 परिवारों को प्रति दिन 12000 लीटर जल आपूर्ति से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने…

Read More

छत्तीसगढ़:–मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया उत्सव पोस्टर का विमोचन, सफल आयोजन की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 30 मई को आयोजित “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” के पोस्टर…

Read More

मध्यप्रदेश:–लोक वित्त पोषित कार्यक्रमों, योजनाओं एवं परियोजनाओं के परीक्षण के लिए 15 हजार 598 करोड़ की स्वीकृति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 मई को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले किए। कैबिनेट ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। मध्यप्रदेश सरकार जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम डॉ. मोहन यादव सभी वर्गों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। कैबिनेट ने वित्त…

Read More

रायपुर :–खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने और प्रदेश में क्रिकेट की मजबूत आधारशिला तैयार करने की दिशा में आज आंजनेय यूनिवर्सिटी ने एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया। यूनिवर्सिटी परिसर स्थित अत्याधुनिक क्रिकेट ग्राउंड में प्रतिष्ठित क्रिकेट संस्थान गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी (GCCA) के सहयोग से क्रिकेट अकादमी की औपचारिक शुरुआत की गई। यह पहल केवल एक खेल अकादमी की शुरुआत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति, अनुशासन, रचनात्मकता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रशिक्षण व्यवस्था को विकसित करने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। करीब तीन दशकों से क्रिकेट प्रशिक्षण और खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान…

Read More

नई दिल्ली:– PM मोदी ने देश वासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है। उनके इस बयान के बाद से देश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या देश में ईंधन खत्म होने वाला है। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसको लेकर जानकारी दी है। भारत में ईंधन, यानी पेट्रोल-डीजल व गैस, का पर्याप्त भंडार है। देश में फिलहाल 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार, 60 दिनों का प्राकृतिक गैस भंडार, तथा 45 दिनों का रसोई गैस भंडार उपलब्ध है। साथ ही, देश का विदेशी मुद्रा…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं के साथ गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पूजा – अर्चना का अवलोकन कर उनका संबोधन सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान सोमनाथ मंदिर के स्वर्णिम इतिहास, विदेशी आक्रांताओं द्वारा किए गए हमलों, मंदिर के पुनरनिर्माण यात्रा, वर्तमान सरकार द्वारा किये जा रहे आस्था के केंद्रों का संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प सहित विभिन्न विषयों पर अपनी बातें…

Read More

नई दिल्ली:– पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक कूटनीतिक हलचलों के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची इस सप्ताह भारत दौरे पर आ सकते हैं। वे नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। भारत इस वर्ष ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता कर रहा है और सितंबर 2026 में प्रस्तावित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। जयशंकर और अराघची के बीच हो सकती है अहम द्विपक्षीय वार्तासूत्रों के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ.…

Read More

नई दिल्ली:– साल 2027 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में अभी से चर्चा तेज हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से दूर रहने वाली भारतीय जनता पार्टी अब विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के दम पर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में एनडीए की बढ़ती ताकत ने राष्ट्रपति चुनाव का पूरा समीकरण बदल दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हालिया विधानसभा नतीजों ने भाजपा को न केवल संख्या बल दिया है, बल्कि सहयोगी दलों के बीच उसकी स्थिति भी पहले…

Read More