छत्तीसगढ़:– राज्य में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मोटर स्पिरिट (पेट्रोल), हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि थोक उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों से थोक आपूर्ति की अनुमति नहीं है और उन्हें अपनी ईंधन आवश्यकताओं की पूर्ति सीधे संबंधित तेल विपणन कंपनियों से ही करनी चाहिए। ऑटोमोटिव ईंधनों की बिक्री में वृद्धि इंडियनऑयल (रायपुर मंडल कार्यालय) के मंडल खुदरा बिक्री प्रमुख नितिन चव्हाण ने जारी आधिकारिक वक्तव्य में कहा कि तेल उद्योग अपने व्यापक आपूर्ति…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सुख-समृद्धि, धन लाभ, करियर में सफलता और वैवाहिक खुशियां दिलाने वाले माने जाते हैं। मान्यता है कि अगर गुरुवार के दिन श्रद्धा और नियम के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु को पीले फूल, हल्दी और चने की दाल अर्पित करें। केले के पेड़ की…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौटते ही गुरुवार को बड़े एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। शाम 4 बजे दिल्ली के सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक से पहले सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिल्ली में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पीएम मोदी खुद इस हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ जूनियर मंत्री भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में देश की सुरक्षा, आर्थिक हालात,…
नई दिल्ली:– गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और शुभ समाचार के संकेत हैं, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। नौकरी, व्यापार, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए गुरुवार का संपूर्ण राशिफल।मेष राशि: आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।शुभ रंग: लाल | लकी नंबर: 9 | उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल…
छत्तीसगढ़:– रायबरेली की जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए ‘गद्दार’ बयान ने देश की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है। बयान सामने आते ही भाजपा हमलावर हो गई और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया। CM साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी का यह बयान उनकी हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और संकुचित सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जिस नेतृत्व ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों के खिलाफ देश को मजबूत…
नई दिल्ली:– आज के समय में ड्राई फ्रूट्स हर घर की जरूरत बन चुके हैं। लोग सेहतमंद रहने के लिए बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और किशमिश का सेवन करते हैं, लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई के कारण इनकी कीमतें आम लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगी हैं। कई बार छोटी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खरीदने पर भी हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको पता चल जाए कि भारत में कुछ ऐसी बड़ी होलसेल मार्केट्स मौजूद हैं, जहां यही ड्राई फ्रूट्स आधे दाम या रिटेल से काफी कम कीमत में मिलते हैं, तो आपकी बड़ी बचत हो…
नई दिल्ली:- क्या आप भी इस चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं और दोपहर होते ही आपके घर की छत भी गर्म तवे की तरह तपने लगती है, जिससे पूरा घर ‘तंदूर’ की तरह गर्माने लगता है? तो फिक्र छोड़िए, क्योंकि ‘NHM UP’ ने इस तपिश से बचने के लिए कुछ आसान तरीके बताए हैं, जो बिना जेब ढीली किए आपके आशियाने को मिनटों में ठंडा कर देंगे. सूरज देवता पूरे शबाब पर हैं और पारा सातवें आसमान को छू रहा है. ऐसे में अगर आपका आशियाना भी दोपहर होते ही ‘तंदूर’ की तरह तपने लगता है, तो थम जाइए. महंगे…
मध्यप्रदेश:- किसानों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम मोहन यादव ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समय-सीमा को 23 मई से बढ़ाकर अब मई 28 मई 2026 तक कर दिया है. भोपाल के जंबूरी मैदान में एक बड़े सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जिन किसानों ने 23 मई तक अपना स्लॉट बुक कर लिया है, वे सभी अब आराम से 28 मई तक केंद्रों पर जाकर अपना गेहूं बेच सकेंगे. इस फैसले से उन किसानों को सबसे बड़ी राहत मिली है जो लंबी कतारों की वजह से अब तक अपनी फसल नहीं बेच…
मध्यप्रदेश:- गुजरात के गिर क्षेत्र में होने वाला खास केसर आम अब मालवा की धरती में भी उगाया जा रहा है. बीते दो-तीन सालों में रतलाम के किसानों ने आम की खेती को भी अपनाया है और केसर आम के उत्पादन में यहां के किसानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रायोगिक तौर पर की गई केसर आम की खेती यहां की जलवायु में फिट हो गई है. जिसका नतीजा यह रहा कि अब रतलाम में करीब एक दर्जन से अधिक किसानों ने केसर आम की खेती शुरू की है. रतलाम में केसर आम की पैदावार करमदी के शरद पाटीदार…
नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट ने शराब की पैकेजिंग और बिक्री से संंबंधित याचिका पर कहा कि ये तो वाकई गुमराह करने वाला है। अदालत ने इस मामले को को गंभीरता से लेते हुए नोटिस भी जारी किया है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील विपिन नायर ने कहा कि इसमें कुछ मानकीकरण होना चाहिए। कभी-कभी इसे गलती से जूस समझ लिया जाता है। तंबाकू के विपरीत, इस पर कोई चेतावनी नहीं होती। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को यह निर्देश देने की मांग की है कि वह तत्काल ऐसी पैकेजिंग में शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक पॉलिसी…