Author: Tv36 Hindustan

महाराष्ट्र :– पालघर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। रविवार को मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में 12 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा पालघर के धानीवरी क्षेत्र में हुआ। यहां बारातियों से खचाखच भरे एक ट्रक और तेज रफ्तार कंटेनर के बीच सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदलींमिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में 100 से अधिक बाराती सवार थे, जो नाचते-गाते एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों…

Read More

छत्तीसगढ़:– केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। अमर वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में Vishnu Deo Sai भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों का योगदान…

Read More

नई दिल्ली:– सभी ड्राई फ्रूट्स में काजू सबसे अधिक स्वादिष्ट होता है। प्लांट बेस्ड प्रोटीन के तौर पर काजू एक अच्छा सोर्स है। किडनी के आकार का यह बीज अत्यंत फायदेमंद है। इसे अपने डेली डाइट में शामिल करके आप कई स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। काजू आपकी त्वचा, बालों और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। काजू विटामिन सी, जिंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम, आयरन, तांबे और फास्फोरस से भरे होते हैं। इसलिए एनीमिया से पीड़ित लोगों को डाइट में काजू शामिल करने की सलाह दी जाती है। त्वचा की देखभालयदि आप भी चिकनी और रिंकल-फ्री स्किन चाहते हैं, तो…

Read More

नई दिल्ली:– डिजिटल दौर में अब खेती-किसानी भी तेजी से टेक्नोलॉजी से जुड़ती जा रही है। सरकार किसानों तक योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए Farmer ID यानी किसान डिजिटल पहचान पत्र को बढ़ावा दे रही है। यह आईडी किसानों के लिए उसी तरह जरूरी मानी जा रही है जैसे आम नागरिकों के लिए आधार कार्ड। आने वाले समय में खाद, बीज, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए Farmer ID महत्वपूर्ण दस्तावेज बन सकती है। खास बात यह है कि अब किसान…

Read More

नई दिल्ली:– महाराष्ट्र में विधान परिषद की 16 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनावों से ठीक पहले सत्ताधारी महायुति गठबंधन के भीतर दरारें चौड़ी होती दिख रही हैं। हाल ही में एनसीपी के महासचिव आनंद परांजपे ने पार्टी छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का रुख कर लिया था। वहीं दूसरी तरफ, सुनेत्रा पवार के पत्र में पदों का उल्लेख न होने से नाराज प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने शरद पवार से मुलाकात की थी। इस पूरे घटनाक्रम के बीच, तिलक भवन में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने दावा किया कि अजित पवार की…

Read More

नई दिल्ली:– ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, जिस पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए उसे निरस्त करने की मांग रखी थी। इससे पहले पुलिस समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है।

Read More

मध्यप्रदेश:–निगम-मंडल-बोर्ड-आयोग-प्राधिकरणों के नए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रमपीएम मोदी के नेतृत्व में मिल रहा भारत को विकसित बनाने का सुनहरा अवसरपदाधिकारियों के काम से ही जनता में बनेगी सरकार की साखमध्यप्रदेश के शासन-प्रशासन के लिए 18 मई का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल बिहारी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में प्रदेश के निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग और प्राधिकरणों के नए पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व निभाने के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता ही हमारी ताकत है। हम योग्यता का सम्मान करना जानते हैं और इसीलिए योग्यता के आधार पर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।…

Read More

पश्चिम बंगाल :– नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज सोमवार, 18 मई को अपनी कैबिनेट की दूसरी बैठक में कई अहम फैसले पर मुहर लगाई। इनमें वो 5 अहम वादे भी शामिल है, जो चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं ने किया था। बंगाल की नई सरकार की घोषणाओं में महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और 7वें राज्य वेतन आयोग का गठन शामिल है। कैबिनेट की बैठक के बाद बंगाल सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने प्रेस ब्रीफिंग में सरकार के फैसलों के बारे में…

Read More

नई दिल्ली:– देशभर में ऑनलाइन दवा कारोबार के खिलाफ अब दवा व्यापारियों का बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा। अखिल भारतीय केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन यानी AIOCD के आह्वान पर 20 मई 2026 को देशव्यापी 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के मेडिकल स्टोर्स इस बंद में शामिल होंगे। दवा व्यापारियों का कहना है कि ई-फार्मेसी कंपनियां नियमों को दरकिनार कर बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन दवाइयों की सप्लाई कर रही हैं, जिससे लोगों की सेहत और युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने भी इस हड़ताल को लेकर पूरी…

Read More

छत्तीसगढ़:– केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। श्री शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली में बहुत मिठास है। समूह की लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख…

Read More