नई दिल्ली:– शनिवार के दिन वट सावित्री का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्वों में से एक है। जो हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन यानि शनि जयंती के दिन मनाई जाती हैं। वट सावित्री व्रत की विशेष महिमाधर्म ग्रंथों में वट सावित्री व्रत की विशेष महिमा बताई गई है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर सावित्री और सत्यवान की कथा सुनती हैं तथा अपने परिवार की…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 150 नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। मुख्य समारोह रायगढ़ के पटेलपाली कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत रायगढ़ में 45, खरसिया में 15, बंजारी धाम खरसिया में 30, लैलूंगा में 30 तथा धरमजयगढ़ में 30 जोड़ों…
नई दिल्ली:– पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद भाजपा आई सत्ता में पहुंची. जीत का फैसला 4 मई को ही हो गया था, सस्पेंस नए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को लेकर जारी था. उससे पहले ही भाजपा की ओर से शपथ के लिए 9 मई की तारीख ऐलान कर दी गई थी. शपथ में 24 घंटे से भी कम समय बचा है; कोलकता में सीएम के नाम को लेकर दिनभर मंथन जारी रहा. अब इस नाम से सस्पेंस हट चुका है। Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे , इसकी घोषणा अमित शाह ने कर दी हैं।
बालकोनगर,:– वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों, खासकर जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और मलेरिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर यह अभियान इस वर्ष की थीम “मलेरिया का खात्मा संभव है: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के तहत चलाया गया। इसका उद्देश्य मलेरिया की शीघ्र पहचान, सही जानकारी प्रदान करना, लोगों की आदतों…
नई दिल्ली:- तमिलनाडु राजनीति में सिनेमाई लहर के साथ थलापति विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दशकों पुराने डीएमके और एआईएडीएमके के वर्चस्व को खत्म कर दिया है, लेकिन चेन्नई की सत्ता तक पहुंचने की राह में अभी भी रोड़ा है। विजय की पार्टी 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए जरूरी आंकड़ों से पीछे रह गई है, जिसके कारण राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने सरकार गठन की चुनौती खड़ी हो गई है। टीवीके बहुमत के आंकड़े से 10 सीट पीछेहालिया नतीजों में विजय की टीवीके ने डीएमके और…
छत्तीसगढ़:- सरकार ने वनांचल में रहने वाले वनोपज संग्राहकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से “छत्तीसगढ़ वनोपज संरक्षण वाणी” और आईवीआरएस (IVRS) आधारित सूचना एवं संवाद तंत्र का शुभारंभ किया। यह नवाचार राज्य के 13 लाख से अधिक वनोपज संग्राहक परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह डिजिटल कदम छत्तीसगढ़ के वनांचल में आर्थिक क्रांति और जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा। कैसे काम करेगी यह व्यवस्था? (मिस्ड कॉल सेवा)संग्राहकों को…
छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कांसाबेल से बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
मध्यप्रदेश:- एक बुजुर्ग महिला को टीटीई ने बुरी तरह पीटा. टीटीई ने बुजुर्ग महिला को मुंह पर घूंसा मारकर उसका दांत तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी टीटीई नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया है. मध्यप्रदेश के भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक टीटीई की गुंडागर्दी देखने को मिली है. कुशीनगर एक्सप्रेस में 75 साल की बुजुर्ग महिला से टीटीई ने बेरहमी से मारपीट कर दी. आरोपी ने बुजुर्ग महिला को घूंसा मारकर उसका दांत तोड़ दिया. महिला के एसी कोच में चढ़ने से टीसी नाराज था. यह घटनाक्रम 6 मई का है, शुक्रवार 8 मई…
छत्तीसगढ़ :– सरगुजा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरगुजा एसपी ने जंबो ट्रांसफर आदेश जारी करते हुए 108 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
नई दिल्ली:– आज के समय में काला धागा पहनना सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि ज्योतिषीय मान्यताओं, नजर दोष से सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ से जुड़ा एक लोकप्रिय ट्रेंड बन गया है। इसे अक्सर शनि देव की कृपा पाने, राहु-केतु के दुष्प्रभाव को कम करने और बुरी नजर से बचने के लिए गले, कलाई या पैर में पहनते है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार यह हर व्यक्ति के लिए समान रूप से लाभकारी नहीं है। इसे काला कलावा भी कहा जाता है, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव पूरी तरह राशि और उसके ग्रह स्वामी पर निर्भर करता है।काला धागा क्यों माना…