छत्तीसगढ़ :– राजधानी स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर इस बार दर्शकों का उत्साह फीका नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि जिन टिकटों पर मुनाफाखोरों ने मोटी कमाई की उम्मीद लगाई थी, वही अब उनके लिए सिरदर्द बन गए हैं।पिछले वनडे मैच में जहां महज 15 मिनट के भीतर 48 हजार टिकट बिक गए थे, वहीं इस बार टी-20 मैच की टिकट बुकिंग शुरू हुए चार दिन बीत जाने के बाद भी बड़ी संख्या में टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यही…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी मैदानी स्तर पर भ्रमण करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें सभी फील्ड स्तर के अधिकारी अपने मुख्यालय में रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कल सूरजपुर जिले में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों की क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर को…
छत्तीसगढ़ :– नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क क्षेत्र में चलाए गए एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिसमें कई इनामी और कुख्यात कैडर शामिल हैं। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार, 17 जनवरी 2026 को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक निर्णायक अभियान चलाया। जिला पुलिस बल (DRG), कोबरा (CoBRA) और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम इस इलाके में सर्चिंग पर निकली थी। पुलिस अधीक्षक बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने जानकारी…
नई दिल्ली:– झारखंड के लातेहार जिले में रविवार, 18 जनवरी को एक हृदयविदारक घटना घटी, जहां खुशियों से भरी बारात की बस ओरसा बंगलाधारा घाटी में पलट गई। महुआडांड़ थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने 9 परिवारों में मातम फैला दिया है, जबकि 80 अन्य लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। झारखंड के लातेहार जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने जानकारी दी कि यह बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर लातेहार के महुआडांड़ आ रही थी। जैसे ही बस…
छत्तीसगढ़ :– राजधानी रायपुर एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और बौद्धिक विमर्श का केंद्र बनने जा रही है। राज्य की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 (Raipur Sahitya Utsav 2026) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। ये आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और समकालीन साहित्य को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। साहित्य, संवाद और संस्कृति का राष्ट्रीय संगम:रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का…
नई दिल्ली:– 19 जनवरी, सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। सोमवार होने के कारण आज का दिन मानसिक शांति, स्वास्थ्य सुधार और कर्मों की शुद्धि के लिए बेहद शुभ माना जाता है। पौष मास के इस पावन समय में शिव पूजन, व्रत और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सोमवार को सच्चे मन से की गई शिव आराधना से कष्ट, रोग, ऋण और मानसिक तनाव दूर होते हैं।आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर, भाग्य परिवर्तन और बड़े निर्णय का संकेत दे रही है। आइए जानते हैं 19 जनवरी सोमवार का आज का…
नई दिल्ली:– आज के डिजिटल युग में YouTube केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि लाखों लोगों के लिए कमाई का मजबूत जरिया बन चुका है। हर नया क्रिएटर एक ही सवाल पूछता है कि आखिर “1 करोड़ व्यूज होने पर YouTube कितना पैसा देता है?” सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत थोड़ी अलग और समझने लायक है। आइए आसान भाषा में पूरा गणित समझते हैं। YouTube से पैसे आखिर आते कहां से हैं?सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि YouTube खुद जेब से पैसे नहीं देता। असली कमाई होती है विज्ञापनों…
नई दिल्ली:– आज के दौर में तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण माइग्रेन एक गंभीर समस्या बन गया है। एनसीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार यह केवल सिरदर्द नहीं बल्कि एक जटिल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। अगर आप भी आधे सिर के दर्द, उल्टी और धुंधलेपन से परेशान हैं तो ये 5 प्राकृतिक तरीके आपके लिए संजीवनी साबित हो सकते हैं। माइग्रेन को अक्सर लोग सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें मस्तिष्क के अलग-अलग हिस्सों में तीव्र दर्द महसूस…
नई दिल्ली:– भारतीय सेना ने लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए खास हमलावर ड्रोन खरीदा है। भारतीय सेना ने बेलारूस में बने बर्कुट-बीएम अटैक ड्रोन को अपने बेड़े में शामिल किया है। यह ड्रोन दुश्मन के इलाके में भीतर तक घुसकर हमला करने में बेहद सक्षम है। बर्कुट-बीएम सेना के हाई लेवल मिशनों को अंजाम दे सकता है। इसके मुख्य मिशनों में दुश्मन की हवाई सुरक्षा प्रणाली को तबाह करना, तोपखाने की चेन को नष्ट करना और अचानक हमला कर दुश्मन के कमांड एंड कंट्रोल इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर देना शुमार है। बर्कुट-बीएम को खासकर हमलावर ऑपरेशन…
नई दिल्ली:– WhatsApp अभी इन फीचर्स के साथ टेस्टिंग कर रहा है और कुछ बीटा यूजर्स को ये फीचर दिए भी जा चुके हैं. जल्द ही इन्हें सभी यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन में जारी कर दिया जाएगा. अभी ये फीचर्स एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए यूज किए जा रहे हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. कवर फोटो प्राइवेसी फीचर WhatsApp बीटा वर्जन पर कवर फोटो प्राइवेसी फीचर को लेकर टेस्टिंग हो रही है. यह टेस्टिंग iOS 26.1.10.73 बीटा वर्जन पर चल रही है. अब इस कवर फोटो पर ज्यादा बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल्स मिलेंगे, जिसमें यूजर्स…