छत्तीसगढ़:– कांकेर-नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए गए बारूद को निष्क्रिय करते हुए शहीद हुए जवान कृष्ण कुमार कोमरा को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर भानुप्रतापपुर पहुंचा, पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया—लेकिन उस शोक में गर्व की एक गूंज भी साफ सुनाई दे रही थी। भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। हर आंख नम थी, हर हाथ सलामी में उठा हुआ… भारत माता की जय और कृष्ण कुमार कोमरा अमर रहे नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने फूल अर्पित कर अपने…
Author: Tv36 Hindustan
रायपुर :– छत्तीसगढ़ में 1 मई से सुशासन तिहार की शुरुआत हो चुकी है। आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रदेशव्यापी दौरे का आज से आगाज हो रहा है। अभियान में वह लोगों से रूबरू होकर सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे।मुख्यमंत्री साय रविवार सुबह पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे और हेलिकॉपर से दौरे के लिए रवाना हुए। अभियान के तहत वह आम जनता के बीच पहुंचेंगे और उनसे योजनाओं का फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनके…
छत्तीसगढ़ :– वनांचल की गोद में छिपी अमूल्य औषधि संपदा अब केवल स्वास्थ्य का आधार नहीं, बल्कि प्रदेश की नारी शक्ति के आर्थिक स्वावलंबन का नया अध्याय बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन की जिस परिकल्पना को साकार कर रही है, उसे वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप और छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम के मार्गदर्शन में धरातल पर उतार रहा है। गिलोय, कालमेघ, बहेड़ा, सफेद मूसली, जंगली हल्दी, गुड़मार, अश्वगंधा, और शतावरी जैसी महत्वपूर्ण औषधीय वनस्पतियों से अर्क और उत्पाद…
नई दिल्ली:- पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने रिटायर्ड मेजर की पेंशन के मामले में रक्षा सचिव और सेना प्रमुख पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रिटायर्ड मेजर ने हाई कोर्ट और ट्राइब्यूनल का आदेश ना मानने पर एक कंटेम्प्ट पिटीशन फाइल की थी। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक रिटायर्ड मेजर की पेंशन के मामले में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह पर ही 2 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि यह रकम दोनों की सैलरी से काटकर याचिकाकर्ता को दी जाए। रिपोर्ट के…
छत्तीसगढ़:– मेसर्स न्यूवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड (आरसमेटा सीमेंट प्लाट), गोपाल नगर जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) में जिला जांजगीर चांपा एवं जिला सक्ती के कारखाना प्रबंधकों एवं सुरक्षा अधिकारियों की बैठक कल 02 मई 2026 को 11 बजे आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन श्री मनीष श्रीवास्तव प्रभारी संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा छ.ग. की अध्यक्षता में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांजगीर चांपा द्वारा किया गया। उक्त बैठक में जिला जांजगीर चापां एवं जिला सक्ती के वृहद कारखाने न्यूवोको विस्टास कार्पो. लि., अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जे.एस.डब्ल्यू. महानदी पावर कंपनी लि., प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, महेन्द्रा पावर प्रा.लि., डी.बी.पावर लि., आर.के.एम.…
छत्तीसगढ़:– राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री साय आज पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए इस अभियान में मुख्यमंत्री श्री साय आम नागरिकों से रूबरू होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का लेंगे फीडबैक उल्लेखनीय है कि 1 मई से प्रारम्भ सुशासन तिहार 10 जून तक जारी रहेगा मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री रजत बंसल भी हुए रवाना
छत्तीसगढ़:– राजधानी रायपुर में पहली बार IPL 2026 के मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नवा रायपुर में आयोजित होने वाले इन मुकाबलों के लिए टिकट बिक्री प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्रिकेट फैंस अब अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को स्टेडियम में लाइव देखने का मौका पा सकेंगे। इन तारीखों को होंगे मुकाबलेनवा रायपुर में 10 मई और 13 मई को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। 10 मई Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians, 13 मई Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders इन दोनों मैचों को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। कब से मिलेंगे टिकट?RCB…
नई दिल्ली:– देशभर के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रायपुर में 26 परीक्षा केंद्रछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन और परीक्षा एजेंसी ने मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा समय और एंट्री गाइडलाइनNEET 2026 परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित…
नई दिल्ली:– देश में बारिश का दौर अभी खत्म होने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इतना ही नहीं, पहाड़ी राज्यों में विशेष चेतावनी जारी की गई है। यात्रा करने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात से नुकसान की आशंका है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की…
मध्यप्रदेश :– भू-स्थानिक डेटा को अधिक सटीक और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग (सर्वे ऑफ इंडिया) प्रदेश की सभी तहसीलों में नए सिरे से ग्राउंड कंट्रोल प्वाइंट (जीसीपी) स्थापित करेगा। जिससे नक्शे और अधिक सटीक और ज्यादा डिटेलिंग वाले होंगे। इसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया की टीम हर जिले में पहुंचकर काम करेगी। राष्ट्रीय भू- स्थानिक नीति 2022 और सर्वे ऑफ इंडिया के नवीन दिशा-निर्देशों के तहत भू-स्थानिक डेटा की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह पहल की जा रही है। अब चांदा पत्थर के स्थान पर ग्राउंड कंट्रोल प्वाइंट स्थापित किए…