नई दिल्ली:– नया साल भोपाल नगर निगम के हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशियों की सौगात लेकर आया है। निगम प्रशासन ने महज 15 दिनों के भीतर कर्मचारी हित में दो बड़े फैसले लागू कर दिए हैं, जबकि तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण फैसला अब अंतिम चरण में है। इन निर्णयों से निगम के करीब 12 हजार से अधिक कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। 12 हजार कर्मचारियों के लिए बीमा सुरक्षा कवचनिगम प्रशासन ने कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 11 हजार 999 कर्मचारियों का बीमा प्रीमियम…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– रुद्राक्ष को सदियों से भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। भगवान शिव से जुड़ा होने के कारण कई लोग इसे गले में धारण करते हैं। लेकिन रुद्राक्ष केवल धार्मिक महत्व तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे स्वास्थ्य और शरीर की ऊर्जा से भी जुड़ा माना जाता है। प्राचीन काल से ही लोग रुद्राक्ष का पानी पीते आ रहे हैं और आज भी इसे लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद और आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष में मौजूद सूक्ष्म ऊर्जा पानी में मिलकर शरीर और मन पर सकारात्मक असर डालती है। यही वजह है कि आज…
नई दिल्ली:– महायुति (बीजेपी-एकनाथ शिंदे शिवसेना) को बीएमसी में भारी बहुमत मिलता नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान शिवसेना यूबीटी को होता दिख रहा है। राज ठाकरे को साथ लेकर चुनाव लड़ने का फैसला भी उद्धव ठाकरे के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता दिख रहा। यही रुझान महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव नतीजों में भी दिखाई दे रहा है। बीजेपी की स्थिति यहां भी लगातार मजबूत होती जा रही है। प्रदेश की 29 नगर निगमों में बीजेपी जबरदस्त पकड़ बनाती नजर आ रही है, जबकि केंद्र और राज्य सरकार में उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी अपने प्रभाव…
नई दिल्ली:–:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। अगले हफ्ते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को होगा. 20 जनवरी को चुनाव होगा। सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगें। उनके लिए नामांकन पत्र के कई सेट दाखिल किए जाएंगे। इन नामांकन पत्रों पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर होंगे। पार्टी के SC,…
नई दिल्ली:– भारत के चार बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, पुणे और चेन्नई में साल 2026 में कुल 200 (स्वचालित मौसम केंद्र) यानि नए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाए जाएंगे. प्रौद्योगिकी और केंद्रीय विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम की सटीक जानकारी के लिए चेन्नई, मुंबई पुणे और दिल्ली में 50-50 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाने का फैसला लिया है. इससे अचानक आंधी-तूफान, भीषण गर्मी और तेज बारिश सहित कई अन्य खतरनाक मौसम की पहले से जानकारी मिल जाएगी. इसके साथ ही डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि यह काम शहरों में कृषि, शहर नियोजन, हवाई यात्रा और…
नई दिल्ली:– लगातार तीन दिन की जोरदार तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मुनाफावसूली के चलते गुरुवार को सोना करीब 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया, जबकि चांदी में 10,000 रुपये प्रति किलो तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार शाम MCX पर, सोना फ्यूचर 0.63% की गिरावट के साथ 1,42,243 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी फ्यूचर 3.48% टूटकर 2,78,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया तेजी के बाद यह…
छत्तीसगढ़ :–: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विकासखंड पिथौरा की प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समिति घोंच का आकस्मिक (औचक) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आईं गंभीर अनियमितताएं सामने आई है, जिसमें पुराने रबी फसल के धान को नए के रूप में खपाने की कोशिश। गुणवत्ता विहीन (घटिया) धान की खरीदी। तौल में बड़ी गड़बड़ी और हेराफेरी कलेक्टर ने इन अनियमितताओं को बेहद गंभीरता से लेते हुए समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर लंगेह ने साफ कहा – धान खरीदी…
छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने जशपुर प्रवास के दौरान बगीचा में INH 24×7 न्यूज़ चैनल के वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने INH न्यूज़ चैनल की भूमिका की सराहना करते हुए इसे जनहित की खबरों को प्रमुखता से उठाने वाला लोकप्रिय चैनल बताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने INH परिवार को बधाई देते हुए कहा कि INH 24×7 ने कम समय में दर्शकों के बीच अपनी विश्वसनीय पहचान बनाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चैनल भविष्य में भी सामाजिक सरोकार, जनसमस्याओं और विकास से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रसारित करता रहेगा।…
नई दिल्ली:– सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूको बैंक (UCO Bank) ने वर्ष 2026 के लिए जनरलिस्ट ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस भर्ती अभियान के तहत कुल 173 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियांयूको बैंक SO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 जनवरी 2026 से शुरू हो चुका है।आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह…
महाराष्ट्र :– सियासत के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम आज सामने आ रहे हैं। सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार BMC में बीजेपी–शिवसेना गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की जोड़ी भी मुकाबले में पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। BMC चुनावों में कांग्रेस को पहली आधिकारिक सफलता मिली है। पार्टी की उम्मीदवार आशा…