नई दिल्ली:– भारतीय थाली में रोटी सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि सेहत की मजबूत नींव भी मानी जाती है। आमतौर पर लोग गेहूं की रोटी तक ही सीमित रहते हैं, जबकि अलग-अलग अनाजों से बनी रोटियां शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देती हैं। अगर इन रोटियों को सही तरीके से डाइट में शामिल किया जाए तो हड्डियों के दर्द, खून की कमी, वजन बढ़ना या पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। एक ही तरह की रोटी खाने के बजाय अगर इन 5 तरह की रोटियों को डाइट में शामिल किया जाए, तो शरीर को…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के भव्य समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री साय ने समोदा बैराज के निर्माण कार्य में तेजी लाने, खरोरा में बायपास रोड तथा गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीएम ट्रॉफी के पांचवें संस्करण में शामिल होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि खरोरा जैसे क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन का होना गर्व की बात है, इससे…
नई दिल्ली:– भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बुधवार को राजकोट में खेला जाएगा। पहले वनडे में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी। पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। उस मुकाबले में विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनके अलावा शुभमन गिल (56 रन) और श्रेयस अय्यर (49 रन) ने भी अहम योगदान दिया था। IND vs NZ दूसरा वनडे मैच डिटेल्स: मैच:…
नई दिल्ली:– मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तर भारत में ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ी राज्यों तक शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। कई राज्यों में विजिबिलिटी बेहद कम होने की चेतावनी (Aaj Ka Mausam) जारी की गई है। दिल्ली-NCR में 3°C तक गिर सकता है तापमानदिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड ने पहाड़ों जैसी स्थिति पैदा कर दी है। राजधानी में न्यूनतम तापमान आज 3°C तक गिरने की संभावना है। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि दोपहर 1 बजे के बाद धूप निकल सकती है। हालांकि शाम…
उत्तर प्रदेश :– संभल में नवंबर 2024 में भड़की हिंसा के मामले में न्यायपालिका ने कड़ा रुख अपनाया है। चन्दौसी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने एक नाबालिग लड़के की मौत के मामले में तत्कालीन क्षेत्राधिकारी और वर्तमान एएसपी अनुज चौधरी सहित 12 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है। संभल में हिंसा की यह घटना 24 नवंबर 2024 को हुई थी, जब शाही जामा मस्जिद के अदालती आदेश पर सर्वे का कार्य चल रहा था। इस दौरान सर्वे का विरोध कर रही हजारों की भीड़ और पुलिस के बीच टकराव हो गया था। स्थिति…
नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना “राष्ट्रीय मिशन” होना चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि निजी गैर-अल्पसंख्यक, अनुदान-रहित स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन केंद्र और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्यों को स्पष्ट नियम बनाने के निर्देशन्यायमूर्ति पीएम नरसिम्हा और न्यायमूर्ति अतुल एस चंदुरकर की पीठ ने मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि वे 25 प्रतिशत आरक्षण के प्रविधान को लागू करने के लिए स्पष्ट, बाध्यकारी और व्यावहारिक नियम एवं विनियम तैयार करें।…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है और इसे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावना है कि इसी महीने प्रधानमंत्री अपने नए कार्यालय में कार्यभार संभाल सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय तीनों को एक साथ नए सेवा तीर्थ परिसर में स्थान दिया गया है। यह परिसर विजय चौक के पास रायसीना हिल के नीचे विकसित किया गया है और इसमें अत्याधुनिक तकनीक से लैस तीन भव्य इमारतें शामिल हैं, जिन्हें सेवा तीर्थ 1, सेवा तीर्थ 2 और सेवा तीर्थ 3 नाम दिया गया है। सेवा…
नई दिल्ली:– बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है, जो बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क, शिक्षा और निर्णय क्षमता का कारक होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि वे बुद्धि और विवेक के देवता हैं। बुधवार को ग्रहों की चाल का प्रभाव खास तौर पर सोच-समझ, बातचीत, लेन-देन और करियर से जुड़े फैसलों पर पड़ता है। किसी के लिए यह दिन नई शुरुआत का संकेत देता है, तो किसी के लिए सावधानी और धैर्य की परीक्षा बन सकता है। आज का दिन नौकरी, व्यापार, शिक्षा, रिश्तों और स्वास्थ्य के लिहाज से आपके…
नई दिल्ली:– डिजिटल इंडिया के दौर में अब न्याय से जुड़ी जानकारी पाना लोगों के लिए पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब आप व्हाट्सऐप के जरिए फ्री में कानूनी सलाह पा सकते हैं। साथ ही, आपको व्हाट्सऐप पर ही फ्री में कानूनी जानकारी और असिस्टेंट भी मिल जाएगा। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया Nyaya Setu अब व्हाट्सऐप पर आ गया है। यह आम लोगों को कानूनी सहायता और न्यायिक सेवाओं से जोड़ने का एक स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस सुविधा के जरिए आप कानून, कोर्ट केस की स्थिति, सरकारी कानूनी योजनाएं और न्याय से जुड़े जरूरी…
उत्तर प्रदेश :– प्रयागराज में चल रहे माघ मेला के एक शिविर में अचानक भीषण आग लगई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार शाम को सेक्टर 5 स्थित मेला क्षेत्र के एक शिविर में आग लगने से भगदड़ मच गई। आग की लपटे देख लोग वहां से भागने लगे। आनन-फानन में सूचना मेला प्रशासन तक पहुंचाई गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि यह घटना माघ मेले में लगे नारायण शुक्ला धाम शिविर का बताया जा रहा…