सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने कॉलेज की स्टूडेंड से सरेराह छेड़छाड़ की. लड़की को जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश भी की गई. वायरल वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे का बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 और 354ए के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
छात्रा कॉलेज जा रही थी. बीच रास्ते में ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छोड़छाड़ शुरू कर दी. रास्ते में खड़े ऑटो ड्राइवर ने उस पर गंदे कमेंट्स किए, जब लड़की ने आपत्ति जताई तो आरोपी उसका हाथ पकड़कर ऑटो में खींचने की कोशिश की और जब लड़की ऑटो में नहीं बैठी तो ड्राइवर उसे चलते ऑटो में करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया.