रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा /जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण चौबीस घंटे के अंदर टमस नदी का जलस्तर 2 मीटर तक बढ़ गया है उधर बकिया और बीहर बराज के 21 गेट खोले गए बीती रात हुई भारी बारिश के बाद रविवार को बकिया और बीहर बराज के 27 गेट खोल दिये गये इन दोनों बराजों से 571 क्यूमेक्स के लगभग पानी छोड़ा जा रहा जिससे जवा-पटेहरा में टमस नदी उफान पर आ गई प्रशासन ग्रामीणों को टमस किनारे जाने पर रोक लगा दी हैं।
बताते चलें बारिश की संभावना अभी भी बरकरार है,जिससे जिला प्रशासन टमस के स्तर पर नजर रखे हुये है इधर रीवा-गुढ़ में हुई बारिश के बाद विक्रम पुल पर भी बीहर नदी का जल स्तर बढ़ रहा है जिले में जगह नदी-नाले उफान पर आ गये जिन ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हुई है, वहां के भागों में आवागमन बाधित हो गया है जिला दंडाधिकारी कलेक्टर मनोज पुष्प ने जिले से सभी एसडीएम और तहसीलदारों को परिस्थिति पर नजर बनाए रखने अलर्ट कर दिया है।
गौरतलब है पिछले चौबीस घंटे से जिले में औसत 66.5 मिली मीटर बारिश हुई है नईगढ़ी और गुढ़ में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है बताया गया है कि देर रात से ही बकिया बराज में पानी की आवक तेज हो गई जिससे अलसुबह से ही गेट खोलने शुरू कर दिये गये. सुबह नौ बजे तक किया बकिया बराज के 9 गेट 25-25 सेमी की ऊंचाई तक खोल दिये गये. जिनसे 382 क्यूमेक्स पानी टमस नदी में जा रहा है.
बराज का जल स्तर 280 मीटर पर बनाए रखने प्रयास बराज 50 सेमी के लगभग खाली है इधर रीवा गुढ़ की बारिश के बाद बीहर बराज के 12 गेट खोल दिये ग है बताए अनुसार बीहर बराज के 4 गेट एक-एक मीटर और 8 गेट 25-25 सेमी की ऊंचाई तक खोले गए है जिससे 179 क्यूमेक्स मीटर पानी टमस में जा रहा है बीहर के जल स्तर को 279.20 मीटर पर स्थिर रखा गया है जबकि बराज का पूर्ण भराव जल स्तर 280 मीटर है।
शहर की तरफ रुख किया बीहर नदी का पानी बीटी रात रीवा गुढ़ क्षेत्र में हुई बारिश के बाद सुबह बीहर नदी का जलस्तर बढ़ गया विक्रम पुल के ऊपर बीहर नदी आधा मीटर ऊपर बह रहा था। शनिवार को विक्रम पुल पर बीहर नदी का जलस्तर 291.10 मीटर पर दर्ज हुआ जो रविवार की सुबह को बढ़कर 291.70 मीटर तक पहुँच गया विक्रम सेत पर बीहर नदी का जल स्तर खतरे के निशान 293.50 मीटर पर था। पटेहरा में दो मीटर ऊपर आई टमस बकिया बीहर बराज के गेट खोलने और कैचमेंट क्षेत्र में हुई बारिश के बाद टमस नदी का जल स्तर दो मीटर ऊपर आ गया है. सूत्रों के अनुसार शनिवार को पटहरा में टमस नदी का जल स्तर 95.05 मीटर पर था, जो रविवारर को 97 मीटर के आसपास पहुँच गया. जल स्तर दो मीटर ऊपर आने के बाद जवा और पटहरा क्षेत्र में टमस का फैलाव शुरू हो गया है।