रायपुर। भारत और जिम्बाम्वे के बीच खेले गए तीन मैचों की सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 अपने नाम कर लिया। हरारे में खेले गए अंतिम मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रन से हरा दिया है और सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर दिया।
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और शुभमन गिल के शतक के बदौलत विपक्षी टीम को 290 रन का टारगेट दिए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने सीन विलियम्स के 45 रन के बाद सिकंदर रजा की 115 रन की शानदार पारी के बाद भी लक्ष्य से 14 रन दूर रह गए।