Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदुषण नियंत्रण करने के लिए प्लास्टिक से बनी चीजों पर लगी पाबंदी
    Uncategorized

    प्रदुषण नियंत्रण करने के लिए प्लास्टिक से बनी चीजों पर लगी पाबंदी

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    दिल्ली । बड़ी खबर दिल्ली में जुलाई से प्लास्टिक से बनी 19 चीजों (उत्पादों) पर पाबंदी रहेगी। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एकल उपयोग प्लास्टिक से बनी इन वस्तुओं की लिस्ट जारी की है। इनके उपयोग, वितरण, स्टोरेज, बिक्री आदि पर एक जुलाई से रोक रहेगी। देशभर में प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण में इजाफा हो रहा है।
    प्लास्टिक की वस्तुएं जैविक तौर पर जल्दी अपगठित नहीं होती हैं और लंबे समय तक पर्यावरण में बनी रहती हैं। इनके जलाने से भी बेहद हानिकारक गैस निकलती है। इन सब नुकसान को देखते हुए भारत सरकार ने एक जुलाई से एकल उपयोग प्लास्टिक पर पाबंदी की घोषणा की है।
    राजधानी दिल्ली में भी इसे लेकर अधिसूचना जारी की जा चुकी है और एकल उपयोग प्लास्टिक की वस्तुएं बनाने, उनकी बिक्री करने, उपयोग करने, स्टोरेज करने आदि पर रोक की घोषणा की जा चुकी है। अब दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने इस पर एक कदम आगे बढ़ाते हुए ऐसी उन्नीस वस्तुओं की सूची जारी की है, जिन पर एक जुलाई से पूरी तरह पाबंदी लागू होनी है। ये ऐसी वस्तुएं हैं, जिनका रोजमर्रा के जीवन में बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते प्लास्टिक प्रदूषण में इनकी हिस्सेदारी भी बहुत ज्यादा है। समिति द्वारा उन्नीस वस्तुओं की विशेषीकृत सूची जारी किए जाने से इन पर लगने वाली पाबंदी को ज्यादा आसानी से लागू किया जा सकेगा।


    यह सूची जारी प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड, गुब्बारे में लगी प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट में इस्तेमाल होने वाले पोलिस्ट्रीन (थर्माकोल), प्लेट, कप, गिलास, फोर्क, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, मिठाई के डिब्बों पर लपेटी जाने वाली प्लास्टिक, इन्वीटेशन कार्ड, सिगरेट के पैकेट, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी के बैनर और स्टरर आदि पर प्रतिबंध रहेगा। सालाना 35 लाख टन कचरा देश में हर साल 35 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है। पिछले पांच वर्षों में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक अपशिष्ट का उत्पादन दोगुने से भी ज्यादा हो चुका है। इसमें से बहुत सारा प्लास्टिक ऐसा है जिसे रिसाइकिल के बाद दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है। लेकिन, एकल उपयोग प्लास्टिक को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, इसलिए ये पर्यावरण के लिए समस्या बन जाते हैं।


    दिल्ली सबसे आगे-

    • हाल ही में जारी विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र की रिपोर्ट बताती है कि देश में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा दिल्ली में निकलता है।
    • हर दिन दिल्ली में 689 टन से ज्यादा प्लास्टिक कचरा निकलता है। देश के महानगर शहरों में यह सबसे ज्यादा है।
    • कोलकाता दूसरे, चेन्नई तीसरे और मुंबई चौथे नंबर पर है।
    • कोलकाता में प्रतिदिन 429.5 टन, चेन्नई में 429.4 टन और मुंबई में प्रतिदिन 427.1 टन कचरा निकलता है।
    Post Views: 0

    Hindi khabar
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइंदौर शहर स्वच्छता में लगातार पांच सालो से नंबर वन पर ,,जानिए कैसे हुआ नंबर वन
    Next Article *CNG. का ३ रू. बढ़ गया दाम …लगातार दुसरे दिन बढ़ रहा है इजाफा….*
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अमरनाथ यात्रा का काउंटडाउन शुरू; बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले पढ़ लें ये अहम…

    June 30, 2026

    इस प्रदेश में भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग अभियान, ऑनलाइन परीक्षा के बाद मिलेगा…

    June 30, 2026

    प्रदेश के मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; जानिए इन जिलों का हाल…

    June 30, 2026

    इन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री; खेल विभाग की बैठक से लेकर रामगढ़ महोत्सव तक…

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमरनाथ यात्रा का काउंटडाउन शुरू; बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले पढ़ लें ये अहम…
    • इस प्रदेश में भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग अभियान, ऑनलाइन परीक्षा के बाद मिलेगा…
    • प्रदेश के मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; जानिए इन जिलों का हाल…
    • इन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री; खेल विभाग की बैठक से लेकर रामगढ़ महोत्सव तक…
    • बिजली उपभोक्ताओं को CM का तोहफा, 3 महीने और बढ़ाई गई इस योजना की अवधि; जानें कैसे मिलेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?