बघेल ने कहा कि कांग्रेसियों और व्यापारियों को जबरदस्ती मार-मार के ईडी साइन करवा रही है। अपने अधिकारों का वह दुरुपयोग कर रही है। मारपीट कर रहे हैं। मार-मार के दस्तखत करवा रहे है
सीएम ने कहा, आपके पास सामान, पैसा, रुपया, सोना-चांदी है, तो फिर कार्रवाई करें। मारपीट करने की क्या जरूरत है। कितने लोग मेरे पास आवेदन लिखे हैं। इस संबंध में उन्होंने होम मिनिस्टर को खत लिखा है। पीएम मोदी से भी मुलाकात के दौरान ये बातें कही हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया जा रहा परेशान
सीएम बघेल ने कहा कि यहां एक के बाद एक छापेमारी हो रही है। छापे पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्रवाई के नाम पर कांग्नेसी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। क्या चीजें जब्त की जा रही हैं? या बरामद हो रही हैं? ED इसकी जानकारी नहीं दे रही है, जो इस बात को प्रमाणित करता है कि यह केवल राजनीतिक कार्रवाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले से शुरू हुई कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे में यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि हम छत्तीसगढ़ में कम बहुमत में होते, तो यहां भी विधायकों के खरीद-फरोख्त की बात शुरू हो जाती।
भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी के जारी किए गए वीडियो को लेकर कहा कि, चिटफंड घोटाला उनकी ही सरकार में हुआ। धरमलाल कौशिक खुद रोजगार मेला लगाए थे। और चिटफंड कंपनियों के एजेंटों को नियुक्ति पत्र दिया था। इसका सीधा मतलब है की चिटफंड में वे स्वयं लिप्त हैं।