जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा प्रभावित हुई है। बाबा अमरनाथ तक जाने वाले कई मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हैं। जिससे देशभर से पहुंचे यात्रियों को अमरनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक के कारण दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।
इन लोगों में छत्तीसगढ़ के 11 यात्रियों की पहचान हुई है,जिन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है।बाबा अमरनाथ के दर्शन की अभिलाषा लिए छत्तीसगढ़ के 11 श्रद्धालू भी यात्रा पर निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में ही फंस गए हैं।
जम्मू कश्मीर में भारी बरसात और भूस्खलन की वजह से दिक्कते बढ़ती जा रही हैं,हालत यह है कि 3 यात्रियों की सेहत भी बिगड़ गई है। बुरे हालातों का सामना कर रहे इन लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि उन्हें मदद भी मिली है।मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भेजे 20 हजार भूस्खलन की चपेट में आकर समस्यों का सामना कर रहे यात्रियों से प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वीडियो कॉल पर बातचीत करके हालचाल जाना और फ़ौरन 20 हजार रुपए की मददभेजी है।
राजस्व मंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को फ़ौरन मदद पहुंचाई जाए। अग्रवाल ने यात्रियों से कहा है कि वह हौसला रखें,जल्द ही उनकी घर वापसी होगी। गौरतलब है कि इस साल अमरनाथ यात्रा 30 जून से यह यात्रा शुरू हुई थी,जो 11 अगस्त यानि रक्षाबंधन तक जारी रहेगी।