Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली के ISBT से चलने वाली बसों में होने वाले बड़ा बदलाव, जानिए- परिवहन विभाग का पूरा प्लान…
    News

    दिल्ली के ISBT से चलने वाली बसों में होने वाले बड़ा बदलाव, जानिए- परिवहन विभाग का पूरा प्लान…

    By Tv 36 HindustanOctober 13, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दिल्ली से हजारों की संख्या में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसें देश के विभिन्न राज्यों के लिए चलती हैं. दिल्ली सरकार की परिवहन विभाग की तरफ से यह सभी बसें दिल्ली सरकार के अधीन इंटर स्टेट बस टर्मिनल से संचालित होती हैं. अब आईएसबीटी पर ये बसें शिफ्ट हो रही हैं. हाल ही में दिल्ली परिवहन विभाग की तरफ से आईएसबीटी पर बसों के रुकने की अधिकतम समय सीमा निर्धारित की गई थी. बस अधिक समय तक रुकने पर एक्स्ट्रा फीस लेने का आदेश लागू किया गया है. बहुत जल्द परिवहन विभाग की तरफ से यह भी आदेश जारी किया जाने वाला है कि किस राज्य की सवारी लेकर जाने वाली ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बस दिल्ली के किस आईएसबीटी से संचालित की जाएगी.

    बसों के संचालन की योजना: दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड के लिए चलने वाली ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों को दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी से संचालित किया जा सकता है. राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए जाने वाली बसों को दिल्ली के सराय काले खां से संचालित करने की योजना है. दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर को जाने वाली ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों को चलाया जा सकता है.
    बस स्टैंड के अतिरिक्त अन्य जगहों से सवारी उठाने पर पाबंदी: दिल्ली में आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां में आईएसबीटी है जहां से इंटर स्टेट की बसें चलती हैं. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में बस स्टैंड के अतिरिक्त अन्य जगहों से सवारी उठाने पर पाबंदी लगा दी गई है. नियम तोड़ने वाली बसों को जब्त किया जा रहा है. पिछले करीब 2 महीने में करीब 2000 बसों पर कार्रवाई की गई है. इसके बाद से दिल्ली के आईएसबीटी पर ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली निजी बसों की संख्या बढ़ी है. सबसे अधिक करीब 500 बसें दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर बढ़ गई है. इससे यहां पर लोगों को असुविधा भी हो रही है.

    कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर दबाव: दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीरी गेट पर बढ़ते ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों की संख्या को देखते हुए योजना बनाई गई है कि बसों को अन्य आईएसबीटी से संचालित किया जाएगा. किस राज्य की सवारी लेकर जाने वाली ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों को किस आईएसबीटी से संचालित किया जाए, इसकी पूरी योजना तैयार की जा रही है. अगले एक हफ्ते में यह योजना बनाकर लागू कर दी जाएगी. इससे कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर बढ़ रहा निजी बसों का दबाव कम हो जाएगा.

    Post Views: 1,355

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिवाली से पहले सरकार के कर्मचारियों को अच्छी खबर का इंतजार, जानिए- कितना मिल सकता है बोनस…
    Next Article विधवा महिलाएं ऐसे प्राप्त कर सकती हैं बड़ी हुई पेंशन, अब मिलेगी इतनी अधिक पेंशन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ड्राई और बेजान चेहरे को मिलेगा निखार, घर पर आसानी से बनाएं नारियल पानी का फेस मिस्ट…

    September 27, 2026

    इथेनॉल की बढ़ती उत्पादन क्षमता बनी चुनौती, अतिरिक्त स्टॉक खपाने के लिए नए बाजार तलाश रहा उद्योग…

    September 27, 2026

    SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; अब घर आएगे BLO, ERO ऑफिस जाने की जरूरत…

    September 27, 2026

    MP के 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्रों के लिए शानदार मौका, जानें कौन सी कंपनी दे रही ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, और कैसे करें आवेदन…

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ड्राई और बेजान चेहरे को मिलेगा निखार, घर पर आसानी से बनाएं नारियल पानी का फेस मिस्ट…
    • इथेनॉल की बढ़ती उत्पादन क्षमता बनी चुनौती, अतिरिक्त स्टॉक खपाने के लिए नए बाजार तलाश रहा उद्योग…
    • SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; अब घर आएगे BLO, ERO ऑफिस जाने की जरूरत…
    • MP के 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्रों के लिए शानदार मौका, जानें कौन सी कंपनी दे रही ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, और कैसे करें आवेदन…
    • प्रदेश में 3 दिन की बारिश से हाहाकार किसान की नाले में बहने से मौत; खेतों में भरा पानी, फसलें हुई बर्बाद, मौसम खुलने से लोगों ने ली राहत भरी सांसे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?