नई दिल्ली :- विधवा पेंशन योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है ! दरअसल, सरकार ने पेंशन राशि में बढ़ोतरी कर दी है ! इसका मतलब है कि अब महिलाओं को ज्यादा फायदा मिलेगा ! आपको बता दें कि सरकार ने यह लाभकारी योजना ऐसी महिलाओं के लिए शुरू की थी ! जो अपने पति की मृत्यु के बाद दूसरों पर निर्भर रहती हैं !
देखा जाए तो यह सरकार इन महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है ! आपको विधवा पेंशन योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से परिचित कराया जाएगा ! अगर आप भी यूपी विधवा पेंशन योजना के लिए पात्र हैं ! तो आप भी इस विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं !
विधवा महिलाएं ऐसे प्राप्त कर सकती हैं बड़ी हुई पेंशन
यहां आप जानेंगे कि उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना क्या है ! इसकी पात्रता और लाभ क्या हैं ! और अन्य जानकारी आपको विस्तार से बताई जाएगी ! इस लेख में आपको योजना पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में भी बताया जाएगा !
तो आईए जानते हैं विधवा पेंशन योजना के बारे में और अधिक जानकारी विस्तार से….. आपको बता दें कि पहले सरकार विधवा पेंशन योजना के तहत 300 रुपये दे रही थी ! लेकिन अब इसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है ! इसका मतलब है कि अब महिलाओं को ज्यादा पेंशन का फायदा मिलेगा !
योजना का लाभ उठाने के लिए आयु सीमा
विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है ! इसके साथ ही उसके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए ! हालांकि, अगर कोई विधवा महिला दोबारा शादी करती है तो उसे इस विधवा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा !
आवश्यक दस्तावेज
विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन करने के लिए महिला के पास पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो आदि आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए !
योजना में ऐसे करें आवेदन
जो महिला ग्रामीण क्षेत्र से है वह आवेदन के लिए ग्राम पंचायत में जा सकती है ! वहीं शहरी क्षेत्र की महिलाएं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं ! हालांकि, विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करायी है ! ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाना होगा !
विधवा पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक करें ! इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करें ! अब इसे सबमिट करें आपका आवेदन हो जायेगा ! विभाग की ओर से आगे का काम किया जाएगा और सब कुछ ठीक रहा तो आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी !
