Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » PMकी सुरक्षा में बड़ी चूक,,एसपी ने CMO से मांगी रिपोर्ट…देखें पूरी खबर
    नवीनतम

    PMकी सुरक्षा में बड़ी चूक,,एसपी ने CMO से मांगी रिपोर्ट…देखें पूरी खबर

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। शुक्रवार को जब पीएम मोदी अल्मोड़ा से पटियाली पहुंचे तो उनकी फ्लीट में शामिल स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस में तैनात किए चिकित्सक नदारद थे।एसपीजी कमांडो को जब एंबुलेंस में डॉक्टर नहीं मिले तब इसकी जानकारी प्रशासन को दी। नदारद चिकित्सकों को तलाशा गया।

    पीएम मोदी की सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यक्रम स्थल पर छह एंबुलेंस लगाई गईं थीं। किसी भी तरह की आपात चिकित्सा के लिए पड़ोसी जनपद एटा से भी एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम बुलाई गई।पीएम की फ्लीट में एटा के चिकित्सकों की टीम शामिल की गई। इस टीम में एक सर्जन डॉ. अभिनव झा, पैथोलॉजिस्ट मधुप कौशल एवं एनेस्थीसिया चिकित्सक डॉ. आरके दयाल तैनात थे। पीएम वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर के बेड़े के साथ रैली स्थल पर पहुंचे। जिसमें पहला हेलीकॉप्टर 2:58 बजे उतरा था, इसके बाद दो से तीन मिनट के अंतराल पर दो अन्य हेलीकॉप्टर भी उतरे।पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर पहुंचते ही फ्लीट को अलर्ट किया गया। फ्लीट को अलर्ट करने पर एंबुलेंस में एसपीजी कमांडो को चिकित्सक नदारद मिले। इसकी शिकायत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से की गई।

    नदारद चिकित्सकों को तलाशा गया तो वो फ्लीट एंबुलेंस की बजाय अन्य एंबुलेंस में बैठे पाए गए। एसपीजी ने इस चूक के मामले को गंभीरता से लिया।पीएम मोदी की फ्लीट में शामिल एंबुलेंस के चिकित्सक पीएम योगी के आगमन के दौरान फ्लीट की एंबुलेंस में मौजूद नहीं थे, वो नदारद थे।एसपीजी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ कासगंज व एंबुलेंस में तैनात तीन चिकित्सकों के विरुद्ध रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी ।

    क्या बोले सीएमओ

    कासगंज के सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि पीएम मोदी की फ्लीट में एटा के तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात की गई थी।जब पीएम का आगमन हुआ तब फ्लीट की एंबुलेंस के चिकित्सक दूसरी एंबुलेंस में बैठे थे। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सक मौजूद थे वो कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही गए हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCG: भिलाई इस्पात संयंत्र में बंपर भर्ती अलग-अलग विभाग में 639 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी….. देखें आवेदन जमा करने कि तारीख
    Next Article आजीवन सहयोग निधि संग्रहण को लेकर तखतपुर में उत्साह,,भाजपा की मंडल बैठक में ही एकत्रित हुवे ढाई लाख की राशि ,,दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर प्रारम्भ हुआ समर्पण निधि कार्यक्रम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अगर आपका गन्ने का जूस पीने का मन है, लेकिन गर्मी में बाहर नहीं जाना चाहते घर पर ही इन चीजों से करें तैयार…

    April 20, 2026

    जनगणना से घर बैठे करें स्वगणना, एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का होगा पंजीयन…

    April 20, 2026

    सच्चा प्रेम के लिए जरूर नहीं है फालतू का टेंशन, प्रेमानंद जी ने बताया…

    April 20, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बस्तर के लिए खुले वैश्विक द्वार; 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
    • अगर आपका गन्ने का जूस पीने का मन है, लेकिन गर्मी में बाहर नहीं जाना चाहते घर पर ही इन चीजों से करें तैयार…
    • जनगणना से घर बैठे करें स्वगणना, एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का होगा पंजीयन…
    • सच्चा प्रेम के लिए जरूर नहीं है फालतू का टेंशन, प्रेमानंद जी ने बताया…
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?