Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » झारखंड चुनाव परिणाम में बड़ा खुलासा, जनता ने आपराधिक मामलों के आरोपी प्रत्याशियों को ज्यादा चुना…
    News

    झारखंड चुनाव परिणाम में बड़ा खुलासा, जनता ने आपराधिक मामलों के आरोपी प्रत्याशियों को ज्यादा चुना…

    By Tv 36 HindustanNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा हो चुकी है. राज्य को अपने नए 81 विधायक मिल चुके हैं. लेकिन जनता ने अपने जिन प्रतिनिधि को चुनकर विधानसभा भेजा है. उनमें ज्यादातर आपराधिक छवि वाले नेता हैं. इसका खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर की रिपोर्ट में हुआ है.एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि जिन 81 प्रत्याशियों को चुनकर जनता ने विधानसभा भेजा है, उनमें 43 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इन सभी विजयी प्रत्याशियों चुनाव आयोग को सौंपे अपने एफिडेविट में खुद इसकी जानकारी दी है.

    इन 43 में 36 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. गंभीर आपराधिक मामलों में हत्या, हत्या की कोशिश, बलात्कार, हमला से संबंधित अपराध आते हैं.ऐसा भी नहीं है कि आपराधिक छवि वाले ये विजयी किसी एक दल के हों, बल्की सभी दलों ने आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों को टिकट दी, जिन्हें जनता ने चुनकर विधानसभा पहुंचाया है.एडीआर की रिपोर्ट में विजयी प्रत्याशियों को आपराधिक मामलों और उनकी गंभीरता के आधार पर अलग-अलग बांटा हैं. साथ ही इसमें बताया गया कि किस दल के कितने नेताओं के खिलाफ किस तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं.हत्या से संबंधित घोषित मामलों वाले विजयी उम्मीदवार: 2 विजयी उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या (आईपीसी धारा-302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं.हत्या के प्रयास से संबंधित घोषित मामलों वाले विजयी उम्मीदवार: 19 विजयी उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा-307 और बीएनएस धारा-109) से संबंधित मामले घोषित किए हैं.

    महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित घोषित मामलों वाले विजयी उम्मीदवार: 5 विजयी उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले घोषित किए हैं. 5 विजयी उम्मीदवारों में से 1 विजयी उम्मीदवार ने बलात्कार (आईपीसी धारा-376) से संबंधित आरोप घोषित किए हैं.आपराधिक मामलों वाले पार्टीवार विजयी उम्मीदवार: जेएमएम के 34 विजयी उम्मीदवारों में से 12 (35%), भाजपा के 21 विजयी उम्मीदवारों में से 13 (62%), कांग्रेस के 15 विजयी उम्मीदवारों में से 8 (53%), राजद के 4 विजयी उम्मीदवारों में से 4 (100%), सीपीआई (एमएल) (एल) के 2 विजयी उम्मीदवारों में से 2 (100%), आजसू पार्टी के 1 विजयी उम्मीदवार में से 1 (100%), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 1 विजयी उम्मीदवार में से 1 (100%), जेडी (यू) के 1 विजयी उम्मीदवार में से 1 (100%) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के 1 विजयी उम्मीदवार में से 1 (100%) ने अपने हलफनामों में खुद के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

    गंभीर आपराधिक मामलों वाले पार्टीवार विजयी उम्मीदवार: जेएमएम के 34 विजयी उम्मीदवारों में से 9 (26%), भाजपा के 21 विजयी उम्मीदवारों में से 11 (52%), कांग्रेस के 15 विजयी उम्मीदवारों में से 6 (40%), राजद के 4 विजयी उम्मीदवारों में से 4 (100%), सीपीआई (एमएल) (एल) के 2 विजयी उम्मीदवारों में से 2 (100%), आजसू पार्टी के 1 विजयी उम्मीदवार में से 1 (100%), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 1 विजयी उम्मीदवार में से 1 (100%), जेडी (यू) के 1 विजयी उम्मीदवार में से 1 (100%) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के 1 विजयी उम्मीदवार में से 1 (100%) ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

    Post Views: 1,355

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार है 71 करोड़पति विधायक, जाने इनमें कौन है सबसे अमीर…
    Next Article आज का राशिफल;वृषभ, तुला और मीन राशि वालों को मिल रहा बुधादित्य योग का फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कान्हा को आखिर क्यों लगता है 56 भोग गोवर्धन की इस कथा में छिपा है इसका रहस्य…

    August 31, 2026

    भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का ये संदेश…

    August 31, 2026

    दिल्ली के बवाना में चॉकलेट का लालच देकर 3 साल की बच्ची से हैवानियत, CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी बस ड्राइवर…

    August 31, 2026

    टीम इंडिया में डेब्यू का इंतजार, अब इंग्लैंड में दिखेगा आकिब नबी का जलवा श्रीलंका दौरे के बाद काउंटी में मिली जगह…

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कान्हा को आखिर क्यों लगता है 56 भोग गोवर्धन की इस कथा में छिपा है इसका रहस्य…
    • भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का ये संदेश…
    • दिल्ली के बवाना में चॉकलेट का लालच देकर 3 साल की बच्ची से हैवानियत, CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी बस ड्राइवर…
    • टीम इंडिया में डेब्यू का इंतजार, अब इंग्लैंड में दिखेगा आकिब नबी का जलवा श्रीलंका दौरे के बाद काउंटी में मिली जगह…
    • अल्लू अर्जुन निभाएंगे ट्रिपल रोल दीपिका-रश्मिका समेत 7 एक्ट्रेसेस की एंट्री की चर्चा, जानें फिल्म की पूरी डिटेल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?