Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल;वृषभ, तुला और मीन राशि वालों को मिल रहा बुधादित्य योग का फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल…
    समाचार

    आज का राशिफल;वृषभ, तुला और मीन राशि वालों को मिल रहा बुधादित्य योग का फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल…

    By Tv 36 HindustanNovember 25, 2024No Comments8 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज का दिन सोमवार को चंद्रमा बुध ग्रह की राशि कन्या पर संचार करने वाले हैं और वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। बुधादित्य योग के साथ आज प्रीति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से वृषभ राशि वालों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे और तुला राशि वालों की कई खास लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी। वहीं मेष राशि वाले निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

    मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। बच्चों के किसी काम से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी करने वाले आज भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे, जिसके कारण कार्यस्थल पर कुछ गलतियां भी कर सकते हैं और अधिकारियों से डांट भी सुननी पड़ सकती है। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की शादी की बात चल रही थी, तो आज वह किसी रिश्तेदार की मदद से पूरी हो सकती है। शाम को माता-पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जिसमें आपको भाइयों की आवश्यकता पड़ेगी।

    आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने के जल में थोड़े काले तिल डालकर स्नान करें।

    वृषभ राशि वालों के परिवार का माहौल सोमवार के दिन खुशनुमा रहेगा क्योंकि आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाई-बहनों के साथ कुछ पुरानी यादें साझा करेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी गलतफहमियां दूर होंगी। नौकरी करने वालों को आज करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। अगर आप बिजनस में किसी के साथ पैसे का लेनदेन करने जा रहे हैं, तो आपको इस मामले में सावधान रहना होगा, अन्यथा धन डूब सकता है। शाम के समय किसी परिचित के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

    मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिसके कारण शत्रु भी मित्र नजर आएंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में खूब मेहनत करेंगे। लव लाइफ वालों ने अगर अभी तक पार्टनर को परिवार वालों से नहीं मिलवाया है तो आज वे भी मिलवा सकते हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और बहुत जरूरी सरकारी काम आज बिना किसी झंझट के पूरा भी हो जाएगा। शाम के समय घरवालों के साथ किसी कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

    आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।

    कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। परिवार के कुछ सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का प्लान बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, जो काम कम और बातें ज्यादा करते हैं। इससे उन्हें ही लाभ होगा अन्यथा काम अटकने की वजह से अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। आज लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलेगा और किसी सदस्य के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी करेंगे। आज आप अपना कोई काम पूरा ना हो पाने से थोड़े चिंतित रह सकते हैं।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जो लोग शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए आज कुछ अच्छे मौके आ सकते हैं। परिवार में सभी सदस्यों की सेहत अच्छी रहेगी और समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा। कई प्रभावशाली लोगों से आपकी मित्रता होगी और धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आज आप बिजनस में कुछ सकारात्मक बदलाव करने के बारे में सोचेंगे, जो भविष्य में निश्चित रूप से सफल होगा। शाम के समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में कुछ समय व्यतीत करेंगे।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार के दिन प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

    कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। नौकरी करने वालों को करियर में तरक्की के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और बिजनस करने का आइडिया भी आएगा। संतान पक्ष को अच्छा काम करता देख प्रसन्न होंगे और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना भी बनाएंगे। अगर आप खुद का घर या वाहन लेना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं, जिससे अगर आपके बीच कोई तनाव था, तो वह आज खत्म हो जाएगा।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार के दिन शिवलिंग का दूध में मिश्री मिलाकर अभिषेक करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में पूरे दिन लाभ के अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अपना मुकाम हासिल कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी जमीन व मकान आदि जगहों पर निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा। आपके काम और वाणी से सभी लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे और कई खास लोगों से आपकी जान-पहचान भी बढ़ेगी। संतान के कार्यों की वजह से आपका नाम रौशन होगा और घर पर कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है।

    आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा-अर्चना करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप बिजनस में मुनाफा कमा पाएंगे। अगर आज घर या ऑफिस में किसी की कोई बात बुरी लगती है, तो आपको हंसकर उसे टाल देना होगा, नहीं तो बात बहुत लंबी खिंच सकती है। आज किसी के बहकावे में आकर कहीं पैसा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है। नौकरी करने वालों के आज अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शाम के समय किसी मित्र के साथ जरूरी बातचीत करेंगे।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

    धनु राशि वालों को आज माता-पिता से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ा कोई भी फैसला लेते हैं तो उस बारे में परिवार के सभी सदस्यों से सलाह जरूर लें, नहीं तो भविष्य में फैसले पर पछताना पड़ सकता है। अगर साझेदारी में बिजनस किया है तो वह आपको भविष्य में अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार के दिन कच्चा दूध, दही, घी, शहद, काले तिल आदि से शिवलिंग का अभिषेक करें। अगर इनमें से कोई चीज उपलब्ध नहीं है तो पानी और बेलपत्र अर्पित करना भी अच्छा रहेगा।

    मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। सामाजिक दृष्टिकोण से काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी और कुछ नई सार्वजनिक बैठकें करने का मौका भी मिलेगा। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मदद मिलने की वजह से आज आपका जरूरी कार्य पूरा होगा। व्यापार के कुछ दुश्मनों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आज आपको धोखा दे सकते हैं। शाम के समय घर में कोई पूजा-पाठ, हवन, या कीर्तन आदि करवा सकते हैं।

    आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

    कुंभ राशि वालों को आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देंगे। मानसिक समस्याओं को परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ साझा करेंगे, जिससे आपकी चिंताएं दूर होंगी और राहत भी मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई नया अवसर मिल सकता है, जिससे करियर में मजबूती आएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो अभी आपको और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी मित्र व प्रियजन का साथ आपको राहत देगा और शाम के समय अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सफलता प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध डालकर गंगाजल से अभिषेक करें।

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति का रहेगा। बड़ों के आशीर्वाद और मेहनत से आपको मूल्यवान वस्तु मिलेगी, जिसका आप लंबे समय से इच्छा कर रहे थे। जीवनसाथी के लिए आज कोई नया बिजनेस शुरू करवा सकते हैं और पुराने कर्जों से भी आपको राहत मिलेगी। अगर किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा था, तो वह जानकार व्यक्तिों की मदद से आज समाप्त हो जाएगा। आज आपको सरकारी क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ किसी शादी विवाह में जाने का मौका मिलेगा।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

    Post Views: 1,290

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleझारखंड चुनाव परिणाम में बड़ा खुलासा, जनता ने आपराधिक मामलों के आरोपी प्रत्याशियों को ज्यादा चुना…
    Next Article हो चुका आगाज चौथे दिन की शुरुआत, सिराज ने दिलाई भारत को बड़ी सफलता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस नेशनल पार्क में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे ये सवाल…

    May 12, 2026

    मात्र इतने महीने के यथार्थ को सीएम डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, भगवान महाकाल से की स्वस्थ होने की प्रार्थना…

    May 12, 2026

    प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…

    May 12, 2026

    डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस नेशनल पार्क में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे ये सवाल…
    • मात्र इतने महीने के यथार्थ को सीएम डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, भगवान महाकाल से की स्वस्थ होने की प्रार्थना…
    • प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…
    • डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…
    • सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…”
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?