Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाराष्ट्र में NCP के साथ रिश्ता खत्म कर सकती है बीजेपी, जानें क्या पक रही है खिचड़ी,अजित पवार को लेना पड़ा महंगा…
    समाचार

    महाराष्ट्र में NCP के साथ रिश्ता खत्म कर सकती है बीजेपी, जानें क्या पक रही है खिचड़ी,अजित पवार को लेना पड़ा महंगा…

    By Tv 36 HindustanJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बीजेपी विधानसभा चुनावों से पहले अजित पवार से नाता तोड़ सकती है। पार्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के साथ राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अजित पवार की तरफ से जहां एक ओर 80 सीटों की मांग की गई है तो वहीं दूसरी बीजेपी का एक बड़ा गुट अजित पवार को महायुति में रखने का पक्षधर नहीं है। अजित पवार को जब महायुति लाया गया था, तब भी कुछ नेताओं ने इसे सही फैसला नहीं माना था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में छपे लेख में बीजेपी की हार के लिए अजित पवार से गठबंधन को बड़ा कारण बताया गया है। इसके बाद अब संभावना बढ़ गई है कि बीजेपी विधानसभा चुनावों से पहले अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी से नाता तोड़ ले। 2019 के चुनावों में बीजेपी विधानसभा की 152 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। तबउसने उद्धव की अगुवाई वाली शिवसेना के लिए 124 सीटें छोड़ी थी। एनडीए के बाकी सहयोगियों को 12 सीटें मिली थीं।

    समर्थन में नहीं निकले BJP-RSS कार्यकर्ता
    आजीवन आरएसएस कार्यकर्ता रहे रतन शारदा ने ऑर्गेनाइज़र में अपने लेख में कहा कि अजित के साथ गठबंधन करने से बीजेपी की ब्रांड वैल्यू कम हो गई और यह बिना किसी अंतर के सिर्फ एक और पार्टी बन गई। अजित के आने से पार्टी भ्रष्टाचार के मोर्चे पर मुखर नहीं हो पाई। 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 23 सीटें मिली थी। इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को अपने बूते पर 105 सीटें हासिल हुई थी। बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी। 2024 लोकसभा चुनावों की हार के बाद बीजेपी आत्ममंथन की मुद्रा में है। यह भी सामने आया है कि अजित पवार को महायुति में लेने के चलते बीजेपी और आरएसएस का एक बड़ा कैडर प्रचार के लिए नहीं निकला। एनसीपी वाली सीटों पर यह स्पष्ट तौर पर देखने को मिला। ऐसे में अगर बीजेपी विधानसभा चुनावों में अगर अजित पवार को साथ रखती है तो

    आत्ममंथन में जुटी है बीजेपी
    न्यू इंडियन एक्सप्रेस में विश्वस्त सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि बीजेपी नेतृत्व इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में अजित के साथ कोई समझौता नहीं होने के प्रभाव पर विचार-विमर्श कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी अजित को छोड़कर विधानसभा चुनाव में शिंदे के साथ आगे बढ़ती है, तो ऐसा लग सकता है कि बीजेपी ने अजित का इस्तेमाल किया और बाद में उन्हें फेंक दिया। यह इस्तेमाल करो और फेंको की नीति उलटा भी पड़ सकती है, लेकिन दूसरी तरफ बीजेपी को यह लग रहा है कि अजित को सहयोगी बनाए रखना फायदेमंद नहीं हो सकता है। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी चार सीटों पर चुनाव लड़कर 1 सीट पर जीती है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी चुनाव हारी हैं। इतना ही नहीं अजित पवार जिस विधानसभा क्षेत्र से पिछले 33 साल से विधायक हैं।

    Post Views: 660

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक रहस्यमय शक्ति रोकती है भगवान शंकर के कैलाश पर्वत तक जाने से,आजतक कोई चढ़ नहीं पाया, जानिए अदभुत है ये राज…
    Next Article सांप भी मर गया लाठी भी नहीं टूटी,कंगना के थप्‍पड़ कांड पर करण जौहर ने एक लाइन में कह दी कई बातें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…

    June 3, 2026

    पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…

    June 3, 2026

    जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…

    June 3, 2026

    CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…
    • पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…
    • जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…
    • CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…
    • खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?