
त्रिलोचन चक्रवर्ती टीवी 36 हिंदुस्तान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार कोअपना 42वा स्थापना दिवस मना रही है, भारतीय जनता पार्टी चिरिमिरी मंडल मे भी आज भाजपा का 42वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है ,भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर मंडल के अध्यक्ष श्री रघुनन्दन यादव जी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस बार भाजपा का स्थापना दिवस समारोह कई मायनों में बेहद खास है। वजह है उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 37 वर्षों बाद इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार यूपी की सत्ता पर कब्जा किया है। स्थापना दिवस के मौके पर मनेन्द्रगढ विधान सभा के पूर्व विधायक व प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी सम्मानीय श्री दीपक पटेल जी, प्रदेश पदाधिकारी सलाउद्दीन सिद्दीकी जी की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय बड़ा बाजार चिरमिरी में सुबह नौ बजे ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री डमरु बेहरा व मंडल महामंत्री सत्यनारायण सिंह, नरेन्द्र साहु सुशील सिंह ओम प्रकाश अग्रवाल जी बबलू डे, तेज नारायण सिंह ,बीरबल साह, शिवाकांत झा ,बदरू जमां अंसारी ,संजय सिंह ,उपेंद्र सिंह ,शभा शंकर जी, अनीश यादव, धर्मेंद्र त्रिपाठी सन्जीत झा, ,संतन चौहान ,गणेश ठाकुर गोरी हटके इन इंदु पनेरिया, कमला गढ़देवा रेनू पांडे ,रानी गुप्ता ,गीता रानी दास ,अनीता यादव ,नगमा, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद शोभायात्रा शुरु हुई।
जिसमें अनेको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन पार्टी कार्यालय पर प्रोजेक्टर के द्वारा कार्यकर्ताओ को दिखाया गया, सभी कार्यकर्ता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन को सुना।