
चिरमिरि :-भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही अनाज गरीबों को वितरित नहीं किए जाने को लेकर जिले के सभी मंडलों के राशन दुकानों के सामने 7 व 8 अक्टूबर 2021 धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ।इसी के तहत आज 8 अक्टूबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी चिरमिरी मंडल के द्वारा सभी राशन वितरण केंद्रों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जा रहा है ,आज वेस्ट चिरमिरी (पोडी) मे धरना प्रदर्शन किया गया |
यह धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम मंडल के अध्यक्ष श्री रघुनंदन यादव जी के मार्गदर्शन एवं उनकी उपस्थिति में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जा रहा है |
मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना” के तहत कोरोना के दूसरी लहर में भी नवंबर 2021 तक प्रत्येक गरीब के परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के लिए 5 किलो अन्न केंद्र सरकार द्वारा भेजा जा रहा है, किंतु छ गढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हितग्राहियों को यह अन्न वितरित नहीं किया जा रहा है। जिसके विरोध में भाजपा ने पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत 7-8 अक्टूबर 2021को राशन वितरण केन्द्रो के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है |
इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित मंडल के अध्यक्ष रघुनन्दन यादव, धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रभारी पुरन जसवाल, सह प्रभारी प्रकाश केसरी,दिलबोध, हैरी हंसराज, एवं अनेको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में उपस्थित रहे |