
सतना 10 मार्च राजस्थान जैसलमेर में एएमसी मे एंबुलेंस असिस्टेंट पद पर पदस्थ शहीद महेंद्र कुमार पांडेय सीमा सुरक्षा ड्यूटी के दौरान विगत दिवस शहीद हो गए थे।
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विजय तिवारी जिला मीडिया प्रभारी कामता पांडेय नगर मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू उनके निज निवास पहुंचकर दिवंगत शहीद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
शहीद के पिता रमेश कुमार पांडेय महिला थाना में एएसआई पद पर पदस्थ हैं शहीद के पुत्र राघव कान्हा को ढाढस बंधाते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद महेंद्र कुमार पांडेय का नाम रहेगा नम आंखों से उन्हें नमन किया।
शहीद के निधन का समाचार सुनते ही पूरे क्षेत्र सन्नाटा पसर गया क्षेत्रीयजन उनके निज निवास पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की हे ईश्वर दिवंगत शहीद को अपने चरणों में स्थान दें व उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

उनके अंतिम संस्कार में मिलिट्री के वाहन से राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा हुआ पार्थिव शरीर जैसे ही उनके निज निवास पहुंचा तो उपस्थित राष्ट्र प्रेमी जनसमुदाय की आंखों से आंसुओं की झड़ी लग गई शहीद को सलामी देते हुए भारत माता की जय शहीद महेंद्र कुमार पांडेय अमर रहे अमर रहे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
उनका अस्थि कलश प्रयागराज में विसर्जन किया जाएगा।
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि देने वालों में से प्रमुख रूप से विजय तिवारी कामता पांडेय राजेश चतुर्वेदी पालन राजेश त्रिपाठी नीलू श्रीनिवास तिवारी गणेश पांडे अजय पांडे नरेंद्र कुमार पांडेय एवं क्षेत्र के समाजसेवी राष्ट्र प्रेमी उनके निज निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।