
रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया (10.03.2022 )वीरांगना अवंती बाई लोधी शासकीय महाविधालय पथरिया में छात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन के 2022 बजट के बारे में प्राचार्य डॉ आई पी गुप्ता द्वारा परिचर्चा किया गया, डॉ आई पी गुप्ता ने बताया कि बजट 2022 प्रमुख रूप से छात्रों और कर्मचारियों के लिए बहुत ही लाभप्रद है, साथ ही व्यापंम और पीएससी की प्रतियोगिता में दि जाने वाले शुल्क में स्थानीय लोगो को छुट दिये जाने से छात्रों को आर्थिक रूप से सहयोग मिलेगा, कर्मचारियों के लिए पुराने पेंशन योजना को दोबारा चालू करने से रिटायर होने पर कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मदद मिलेगा, प्राचार्य डॉ आई पी गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ बजट का इतिहास राज्य निर्माण सन् 2000 से प्रारंभ हुआ जो अब तक बजट पेश किया जा रहा है, बजट एक सरकार के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इससे जनता को क्या सुविधाएं मिलेगा और बहुत से बाते बजट के विषय में छात्र छात्राओ को बताया गया । परिचर्चा में उपस्थित प्राचार्य डॉ आई पी गुप्ता, डॉ यू एस श्रीवास्तव, डॉ जी एस ध्रुव, डॉ अनिल, प्रोफेसर दीपक पांडेय,प्रोफेसर सत्या कुर्रे, प्रोफेसर स्वाति सिंह ठाकुर, प्रोफेसर पंकज, प्रोफेसर मंजु मांझी, प्रोफेसर दीपिका जायसवाल, प्रोफेसर अजय यादव, प्रोफेसर अमित बंजारे, प्रोफेसर अजय साहू, और छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
