मध्य प्रदेश:- विधानसभा चुनावों की स्थिति स्पष्ट होने लगी है. जहां एक तरफ पूरे प्रदेश भर में बीजेपी बढ़त बना रही है तो बीजेपी के दिग्गज नेता चुनाव हारने की कगार पर आ गए हैं. कुछ ऐसी सीटें हैं जहां अब केवल औपचारिक घोषणा होना बाकि है. मंडला जिले की तीनों विधानसभा में तस्वीर साफ हो चुकी है. यहां बिछिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नारायण सिंह पट्टा चुनाव जीत चुके हैं. तो वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की हार भी सुनिश्चित हो चुकी है. कांग्रेस के चैन सिंह वरकडे को निर्णायक बढ़त ले ली है.
मंडला विधानसभा से लगातार 14 राउंड तक आगे रहने के बाद पिछड़े कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर अशोक मर्सकोले, हार की स्वीकार, भाजपा की सम्पतिया उइके निर्णायक जीत की ओर अग्रसर हैं. यहां इन तीन सीटों का परिणाम लगभग सुनिश्चित हो चुका है, अब बस केवल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है.
कैसा है मंडला का तानाबाना
मंडला विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है. हालांकि, इस विधानसभा सीट पर सामान्य वर्ग के लोगों की जनसंख्या आदिवासियों से अधिक है. इस क्षेत्र में सामान्य जाति के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या के अलावा मुस्लिम मतदाताओं की भी अच्छी खासी मौजूदगी है.
